फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Raju Srivastava s health improved on friday his wife gave health update

Raju Srivastav: हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव की सेहत में आया सुधार, भाई दीपू बोले- जल्द आएगी खुशखबरी

Fri, 19 Aug 2022 10:02 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 19 Aug 2022 10:02 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजू की पत्नी शिखा श्रीवास्तव की ओर से उनके स्वास्थ्य से जुड़ा एक सकारात्मक अपडेट दिया गया है। जिसमें दावा किया गया है कि राजू की सेहत में कल की तुलना में आज सुधार देखा गया है।

विज्ञापन
Raju Srivastava s health improved on friday his wife gave health update
हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हास्य कलाकार एवं अभिनेता राजू श्रीवास्तव की सेहत में शुक्रवार को सुधार आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजू की पत्नी शिखा श्रीवास्तव की ओर से उनके स्वास्थ्य से जुड़ा एक सकारात्मक अपडेट दिया गया है। जिसमें दावा किया गया है कि राजू की सेहत में कल की तुलना में आज सुधार देखा गया है। वहीं राजू की सेहत से जुड़ी सोशल मीडिया पर चल रहीं तमाम अफवाहों को लेकर हास्य कलाकार के छोटे भाई दीपू श्रीवास्तव सामने आए हैं। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

विज्ञापन

हालांकि अभी भी राजू श्रीवास्तव की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि नौ दिन पहले यानी 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट दौरान राजू को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। नौ दिन बीत गए हैं, लेकिन राजू की हालत में ज्यादा सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। गुरुवार की रात जब कॉमेडियन की मौत की अफवाह उड़ने लगी तब उनकी पत्नी ने प्रशंसकों से नकारात्मक खबरें न फैलाने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजू के भाई दीपू बोले- जल्द आएगी खुशखबरी
इस सब के बीच शुक्रवार को राजू श्रीवास्तव के छोटे भाई दीपू श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर राजू की सेहत जुड़ी ऊटपटांग पोस्ट कर रहे हैं। लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी जानकारी पर यकीन न करें, क्योंकि उन लोगों ने बिना परिवार से बात किए सूचनाएं पोस्ट की हैं। शायद उन्होंने अपने लाभ के लिए ऐसा काम किया है, लेकिन यह सब देखकर मेरा मन विचलित हो गया। जिसकी वजह से मुझे मजबूरन यह वीडियो बनाना पड़ा। उन्होंने कहा कि हम सब के प्यारे राजू भइया एम्स में भर्ती हैं और रिकवरी भी हो रही है। हमारे राजू भाई फाइटर हैं और जल्द ही आप सबके बीच आएंगे। आप सभी दुआएं करते रहें। डॉक्टरों का भी यही कहना है कि पूरी कोशिश की जा रही है। लोग यूट्यूब और फेसबुक पर ऐसे ही किसी सूचना पर यकीन न करें। उन्होंने आशा जताई है कि जल्द ही राजू के स्वस्थ होने के रूप में खुशखबरी जल्द ही आएगी।

विज्ञापन

डॉक्टरों के मुताबिक राजू की हालत स्थिर
वहीं डॉक्टरों की माने तो राजू श्रीवास्तव की हालत स्थिर है, इसमें कोई खास सुधार नहीं देखा जा रहा है। उनका कहना है कि अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता, हम केवल उम्मीद ही कर सकते हैं कि वह ठीक होंगे। सूत्रों का कहना है कि कार्डिएक अरेस्ट के कारण उनके दिमाग में खून की सप्लाई काफी देर तक प्रभावित रही थी, जिस कारण दिमाग को नुकसान पहुंचा था। वहीं राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर सभी लोग प्रार्थना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed