फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rajnath - VK Singh's ministerial party in Ghaziabad

राजनाथ-वीके सिंह के मंत्री बनने से गाजियाबाद में जश्न

Tue, 27 May 2014 12:52 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 27 May 2014 12:52 AM IST
विज्ञापन
Rajnath - VK Singh's ministerial party in Ghaziabad

नई सरकार के गठन की कवायद के बीच देश की दूसरी सबसे बड़ी जीत हासिल करने वाले जनरल वीके सिंह को मोदी मंत्रिमंडल में रक्षा राज्यमंत्री बनाए जाने की चर्चाएं चल रही थीं। उनकी इमानदार फौजी छवि ने भी मंत्री बनने में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन


शहरवासियों को उम्मीद है कि लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह कैबिनेट मंत्री और वीके सिंह राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का यहां से जुड़ाव है। ऐसे में गाजियाबाद ही नहीं बल्कि बुलंदशहर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बागपत समेत आसपास की लोकसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को अमली जामा पहनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन


वीके सिंह ने मंत्री बनने से पहले ही शहर के समग्र विकास के लिए काम शुरू कर दिया है। अब इस पद के मिलने के बाद कई डेवलेपमेंट प्रोजेक्ट्स के परवान चढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसपोर्टर विपिन सिंहल के मुताबिक शहर के बीच से गुजर रहे एनएच-24, एनएच-58 व जीटी रोड हाईवे चौड़े हो जाएं तो गाजियाबाद ही नहीं दूर-दराज से आने वाले लाखों वाहन चालकों को राहत मिलेगी। शहरवासियों को पूरी उम्मीद है कि मंत्री के रूप में वीके सिंह शहर का कायाकल्प कर देंगे।

लोनी निवासी विवेक कसाना ने कहा कि राजनाथ सिंह ने लोनी के विकास के लिए कई बार प्रयास किए। अब लोगों को उम्मीद है कि केंद्र में मोदी और शहर में वीके सिंह मंत्री के रूप में वर्षों से विकास को तरस रहे लोनी की दशा सुधारेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद भारतीय ने कहा कि वीके सिंह ने मंत्री बनने से पहले ही गाजियाबाद के विकास की रूपरेखा पर काम शुरू कर दिया था।

अब मंत्री बनने के उनके कार्यक्षेत्र का दायर और बढ़ेगा। पूरे एनसीआर में विकास की बयार बहेगी। उधर, वीके सिंह ने भी शपथ ग्रहण समारोह के बाद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का सम्मान करने की बात कही है। मंगलवार या बुधवार को वीके सिंह कार्यकर्ताओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

एमएमएच डिग्री कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने छात्रों का मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। हिंदू जागरण मंच की गोष्ठी में नरेंद्र मोदी को देश की समस्याओं से निजात दिलाने का मसीहा बताया।

भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने अखंड भारत के नक्शे के चारों ओर दीप-कैंडल जलाकर, ढोल-नगाड़े और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

एमएमएच डिग्री कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी सुनील चौधरी, अलोक सिंह ने नरेंद्र मोदी को व्यवस्था परिवर्तन का युग पुरुष बताया। नेहरू नगर स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपाइयों ने अखंड भारत का नक्शा बनाकर उसे दीपों से सजाया। महानगर महामंत्री अजय शर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2017 तक भारत विश्व गुरु बनकर उभरेगा।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विजय मोहन, संगठन मंत्री प्रद्युमभन, पार्षद अनिल स्वामी, राजीव अग्रवाल, जगदीश साधना, राजा वर्मा आदि रहे। संजयनगर स्थित स्कल्पचर पार्क में भाजयुमो के सदस्यों और पदाधिकारियों ने दीप महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। मोर्चा के सदस्यों ने भारतीय नक्शा बनाकर दीपों से सजाया।


महानगर उपाध्यक्ष धीरज कुमार शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे। हिंदू जागरण मंच ने मोदी की ताजपोशी के उपलक्ष्य में गोष्ठी की। जिलाध्यक्ष रमेश सिंह भदौरिया ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में गरीबी, भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलेेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed