फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rajnath Singh, JP Nadda, Anurag Thakur and Virendra Sachdeva celebrated Holi with workers

Holi Celebration: राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, अनुराग ठाकुर और वीरेंद्र सचदेवा समेत इन नेताओं ने मनाई होली

Mon, 25 Mar 2024 02:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 25 Mar 2024 02:51 PM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh, JP Nadda, Anurag Thakur and Virendra Sachdeva celebrated Holi with workers
राजनाथ सिंह ने मनाई होली - फोटो : एएनआई
देशभर में होली की धूम मची है। लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली का त्योहार मना रहे हैं। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में अपने आवास पर होली मनाई। 
विज्ञापन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दिल्ली में अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कार्यकर्ताओं के साथ अपने आवास पर होली खेली। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी दिल्ली में होली मनाई।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि "मैं देश के लोगों को शुभकामनाएं देता हूं। यह होली सभी के जीवन में आनंद और शांति लाए। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि जिस तरह से पीएम मोदी के नेतृत्व में ये देश आगे बढ़ रहा है, ये सिलसिला यूं ही चलता रहे। हम आज होली मना रहे हैं लेकिन 4 जून को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश 'विकसित भारत' के संकल्प के साथ फिर से होली मनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ''मैं होली के अवसर पर सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि "मैं रंगों के इस त्योहार होली पर देश के लोगों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। मैं सभी से आशीर्वाद बनाए रखने की अपील करता हूं। 

पिछले 10 वर्षों में देश नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है। मुझे लगता है कि पूरे देश में एक ही संदेश है, अब की बार 400 पार। टिकटों का आवंटन उम्मीदवारों की जीत के आधार पर किया गया है। मैं उन सभी को बधाई देना चाहता हूं जिन्हें टिकट मिला है।

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने होली मनाई। वहीं, भाजपा नेता बांसुरी स्वराज ने कहा कि "यह होली बहुत खास है क्योंकि PM मोदी के नेतृत्व में यह होली भारत में आत्मनिर्भरता, आत्मगौरव, आत्मविश्वास और विकास के रंग लाई है। सभी को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 

कोई खेल रेल में, कोई खेले जेल में' ... भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने अपने आवास पर दौरान लोक गीत गाकर होली का त्योहार मनाया। 

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने होली के अवसर पर श्रद्धानंद मार्ग स्थित 'महिला पुलिस चौकी' का दौरा किया। उन्होंने इलाके में बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और महिला पुलिसकर्मियों से मुलाकात की और उनके बीच मिठाइयां बांटीं।

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने भी कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली। इस दौरान उन्होने कहा कि इस देश की पहचान इसका 'सतरंगी रंग' रहा है। इंद्रधनुष की तरह, जब तक सभी रंग अपनी जगह पर न हों, 'सतरंगी' कोई आनंद नहीं देती। हम उम्मीद करते हैं कि देश के सभी रंग ऐसे ही बने रहें।" उनके स्थान। दुनिया उस रंगीन भारत को जानती है, हम उस रंगीन भारत में रहना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed