{"_id":"6894243b7aae047a0633cda4193843f1","slug":"rajesh-khanna-kuchh-to-log-kahenge-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"किताब में सामने आई राजेश खन्ना की जीवटता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किताब में सामने आई राजेश खन्ना की जीवटता
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 03 Jan 2015 11:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिन्दी न्यूज चैनल एबीपी न्यूज के पत्रकार यासिर उस्मान राजेश खन्ना के जीवन पर एक शानदार किताब 'राजेश खन्ना, कुछ तो लोग कहेंगे' लिखी है। इस किताब में राजेश खन्ना की जीवटता, संघर्ष, स्टारडम को बेहद करीब से देखने की कोशिश की गई है।
यासिर बताते हैं कि इस किताब को लिखने में उन्हें एक साल से ज्यादा का समय लगा। उन्होंने किताब को हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में लिखी है। इसे पेंगुइन बुक्स इंडिया ने प्रकाशित किया। 296 पन्नों की इस किताब का मूल्य ढाई सौ रुपये है। उन्होंने बाताया कि किताब का ई-बुक वर्जन भी जल्दी ही उपलब्ध हो जाएगा।
यासिर बताते हैं कि आने वाली पीढ़ी के लिए राजेश खन्ना के जीवन के बारे में बेहद जरूरी है। क्या आप जानते हैं कि डिंपल ने एक इंटरव्यू में अपने दिल का हाल सुनाया था।
विज्ञापन
इस इंटरव्यू के आधार पर आशीर्वाद (राजेश खन्ना का बंगला) में गुजरते डिंपल के दिन-रात की कहानी सामने आई थी, ‘देर शाम जब राजेश खन्ना लौटते तो डिंपल के चेहरे पर मुस्कान आ जाती थी। अक्सर अपने मास्टर बेडरूम के बाहर टेरेस पर दोनों साथ-साथ बैठते। राजेश खन्ना ना जाने किस गहरी सोच में डूबे हुए, एक के बाद एक सिगरेट खत्म करते जाते थे। ऐसा लगता था जैसे कोई गम उन्हें खाए जा रहा है।’
यही नहीं, राजेश खन्ना के ढलते करियर का बोझ तले, उनकी शादी पिसने लगी थी। इन्हीं मुद्दों को लेकर अब दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए थे। फिल्म पत्रिकाओं में राजेश-डिंपल की निजी जिंदगी को लेकर तरह-तरह की बातें छप रही थीं। एक तरह से इनके निजी रिश्ते का मीडिया ट्रायल हो रहा था। एक लेख में तो ये तक छपा कि राजेश ने डिंपल की पिटाई तक कर दी है। किताब में इन सब मुद्दों के बारे में विस्तार से जानकारी है।