फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rajendra Pal's wealth increases three times, Gopal Rai's movable property increases 11 times

दिल्ली चुनावः राजेंद्र पाल की संपत्ति तीन गुना बढ़ी, गोपाल राय की चल संपत्ति में 11 गुना इजाफा

Sun, 19 Jan 2020 06:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 19 Jan 2020 06:36 AM IST
विज्ञापन
Rajendra Pal's wealth increases three times, Gopal Rai's movable property increases 11 times
राजेंद्र पाल गौतम - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली चुनाव के लिए नामांकन के पांचवें दिन शनिवार को आम आदमी पार्टी(आप) के कई नेता समर्थकों के काफिले के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। इनमें दिल्ली सरकार के शीर्ष नेताओं में शामिल राजेंद्र पाल गौतम और गोपाल राय भी शामिल रहे। नामांकन पत्र के साथ दिए एफिडेविट के मुताबिक पांच सालों में राजेंद्र पाल गौतम की कुल संपत्ति 3 गुना से ज्यादा बढ़ी है, जबकि गोपाल राय की चल संपत्ति में 11 गुना वृद्घि हुई है। नामांकन दाखिल करने के बाद दोनों ही नेताओं ने अपनी-अपनी संपत्ति का एफिडेविट जमा कराया। 

विज्ञापन


राजेंद्र पाल गौतम की कुल संपत्ति 89.49 लाख रुपये है, जिसमें 23.49 रुपये चल और 66 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। गौतम पर 36.97 लाख रुपये बैंक कर्ज भी है। इसके अलावा एक किलो चांदी और 67.06 ग्राम सोना है। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में गौतम की कुल संपत्ति कुल 26 लाख रुपये थी। पत्नी सुशीला गौतम के नाम 91.54 लाख रुपये की संपत्ति है। इन पर भी 36.97 लाख रुपये का बैंक कर्ज है। पेशे से शिक्षिका सुशीला के नाम वर्ष 2015 में 37.48 लाख रुपये संपत्ति थी। 
विज्ञापन


 इसी तरह गोपाल राय की वर्ष 2015 में कुल चल संपत्ति 2.17 लाख रुपये थी जो अब 11 गुना बढ़कर 23 .86 लाख रुपये हो चुकी है। पहले इनके नाम 45 लाख रुपये की अचल संपत्ति थी जो अब 58 लाख रुपये है। गोपाल राय के नाम 50 ग्राम सोना और एक कानूनी मुकदमा भी चल रहा है। वर्ष 2015 में इनकी कुल संपत्ति 47.17 लाख रुपये थी, जो अब 81.86 लाख रुपये है। इस प्रकार 34.69 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई है। पत्नी अंजना राय गृहणी हैं। उनके नाम 8.15 लाख रुपये की संपत्ति है, जिसमें 200 ग्राम सोना भी शामिल है। वर्ष 2015 में इनकी संपत्ति 5.22 लाख रुपये थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जरनैल सिंह: एक केस और एक मामले में दोषी

तिलक नगर से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जरनैल सिंह बारहवीं पास हैं। बीते पांच सालों में इनके पास दो गाड़ियों और एक दोपहिया वाहन की बढ़ोतरी हुई है। इनकी कुल संपत्ति में 32 लाख रुपये की वृद्घि हुई है। 100 ग्राम सोना इनके बच्चे के नाम पर बढ़ा है। पहले जरनैल सिंह के पास 27 हजार रुपये की कीमत वाली पिस्टल हुआ करती थी, लेकिन अब 89 हजार रुपये कीमत वाली पिस्टल है। वर्ष 2015 में इनकी कुल संपत्ति 1.63 करोड़ रुपये थी। फिलहाल इन पर 8.19 लाख रुपये का बैंक कर्ज है। ये एक मामले में आरोपी हैं और एक केस में दोषी भी करार किए जा चुके हैं।  पत्नी सुखजीत कौर की कुल संपत्ति 79.07 लाख रुपये है जबकि वर्ष 2015 में 21 लाख रुपये थी। इनकी संपत्ति में 58.07 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इनके  नाम पर 500-500 ग्राम सोना और चांदी है और करीब 38.03 लाख रुपये का बैंक कर्ज है। 

पांचवें दिन 141 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

नामांकन प्रक्र्रिया के पांचवें दिन शनिवार को सर्वाधिक 141 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। इन्हें मिलाकर अब तक 153 उम्मीदवारों के 204 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं। सबसे ज्यादा पांच नामांकन बिजवासन सीट से भरे गए हैं। इसके बाद द्वारका, राजेंद्र नगर, नई दिल्ली सीटें हैं। शाहदरा से आप प्रत्याशी रामनिवास गोयल, दिल्ली के श्रम मंत्री गोपाल राय ने बाबरपुर, समाज कल्याण मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने सीमापुरी, राघव चड्ढा ने राजेंद्र नगर सीट से नामांकन दाखिल किया। मालवीय नगर से सोमनाथ भारती, बिजवासन से भाजपा के सत्यप्रकाश राणा ने भी पर्चा दाखिल किया। अब सिर्फ दो दिन ही नामांकन के बचे हैं। रविवार को अवकाश होने के चलते सोमवार और मंगलवार को ही नामांकन होंगे। इसके बाद 24 जनवरी को नाम वापस लेने का दिन निर्धारित है। 

राघव चड्ढा के नाम न मकान, न जमीन
आप प्रत्याशी राघव चड्ढा के नाम न मकान है और न जमीन। इनकी कुल संपत्ति 19.97 लाख रुपये है। इन पर न बैंक कर्ज है और न ही इनके खिलाफ कोई कानूनी मुकदमा है। चार पहिया वाहन इनके नाम पर है। 

करोड़पति गोयल की संपत्ति भी बढ़ी, एक केस में दोषी
शाहदरा से आप प्रत्याशी और दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल की संपत्ति में इजाफा हुआ है। वर्ष 2015 में इनकी संपत्ति 2.32 करोड़ रुपये थी। जबकि पत्नी मिथिलेश गोयल की संपत्ति 2.07 करोड़ रुपये थी। अब रगोयल के नाम 2.65 और पत्नी के नाम 2.30 करोड़ रुपये की संपत्ति है। गोयल के पास दो कार, 500 ग्राम सोना भी है। जबकि उन पर 8.04 लाख का बैंक कर्ज भी है। एक कानूनी मुकदमे में भी दोषी रहे हैं। इनकी अचल संपत्ति में करीब 9 लाख रुपये की बढ़त है जबकि चल संपत्ति में करीब पौने तीन गुना की वृद्घि हुई है। चल संपत्ति 14.06 से बढ़कर 39.48 लाख रुपये हुई है। अचल संपत्ति 2.17 करोड़ से बढ़कर 2.26 करोड़ रुपये हुई है। 

न मकान, न गाड़ी, फिर भी साढ़े 46 गुना बढ़ी संपत्ति
विधायक सोमनाथ भारती के पास नाम न मकान और न ही कोई गाड़ी है। फिर भी पिछले पांच वर्षों में इनकी संपत्ति साढ़े 46 गुना बढ़ी है। वर्ष 2015 में इनकी कुल संपत्ति 2.23 लाख रुपये थी जोकि अब 93.32 लाख रुपये हो चुकी है। तब इनके ऊपर एक भी मुकदमा नहीं था, लेकिन अब छह मामले चल रहे हैं। भारती का ज्यादातर लेनदेन पत्नी लिपिका मित्रा के नाम पर है। इनके नाम पर ही मकान है और गाड़ी भी। लिपिका की कुल संपत्ति 1 करोड़ 41 लाख रुपये से अधिक है। जबकि 2015 में 1.37 करोड़ रुपये के आसपास थी। तब इनके नाम दो गाड़ी थीं, लेकिन अब एक ही बची है। इनके नाम 700 ग्राम सोना है और करीब 19.57 लाख रुपये बैंक कर्ज भी है। वर्ष 2015 में इन पर 20 लाख रुपये का बैंक कर्ज था। वहीं, सोमनाथ भारती पर 90 हजार रुपये का लोन था, लेकिन अब वे कर्जमुक्त हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed