{"_id":"88e28f27f2ee20413af7c72b3c266f13","slug":"rajdhani-is-set-for-arunachal-pradesh-ride-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से अरुणाचल तक फर्राटा भरेगी राजधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से अरुणाचल तक फर्राटा भरेगी राजधानी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 22 Sep 2014 06:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रेलवे ने इस साल के नवंबर महीने तक दिल्ली से अरूणाचल प्रदेश तक की राजधानी ट्रेन चलाने की पूरी तैयारी कर ली है। अरुणाचल प्रदेश में लोग आसानी से घूम सकें और आ जा सकें इसके लिए अरुणाचल सरकार यहां पर इनर लाइन परमिट में भी ढिलाई बरतने को तैयार हो गई है। इनर लाइन परमिट वो जरूरी कागजात है जो प्रदेश से बाहर से आने वाले लोगों को लेना जरूरी होता है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय पर रेलवे और अरुणाचल प्रदेश के अधिकारियों की चली लंबी बैठकों और राज्य के प्रमुख सेक्रेटरी और रेलवे बोर्ड के बीच में हुए हालिया पत्राचार के बाद यह निर्धारित हुआ है कि जिन लोगों का रिजर्वेशन होगा उन्हें परमिट की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड ने इसका कारण बताते हुए कहा कि जब भी कोई यात्री रेलवे रिजर्वेशन कराता है तो उसकी पहचान रेलवे सिस्टम में दर्ज हो जाती है और जब वह यात्रा करता है तब भी उसकी जांच होती है। रेलवे बोर्ड के ट्रैफिक मेंबर ने बताया कि अगर किसी यात्री के पास रिजर्व टिकट है तो उसे परमिट की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन