फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rajdhani College offers Rs 12 lakh annual package to graduate student

Delhi NCR News: राजधानी कॉलेज में स्नातक छात्र को 12 लाख वार्षिक पैकेज की पेशकश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
- कॉलेज के वार्षिक प्लेसमेंट एवं इंटर्नशिप मेले में 30 छात्रों को प्लेसमेंट प्राप्त हुआ
विज्ञापन


- मेले में 40 से अधिक कंपनियां हुई शामिल, दो छात्रों का 8 लाख रुपये वार्षिक के पैकेज पर भी हुआ चयन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के राजधानी कॉलेज में बीकॉम स्नातक के एक छात्र को वार्षिक सर्वोच्च पैकेज के रूप में 12 लाख रुपये के पैकेज की पेशकश हुई है। जबकि कॉलेज के दो छात्रों (बीकॉम ऑनर्स व इकोनॉमिक्स ऑनर्स) को आठ लाख रुपये वार्षिक पैकेज ऑफर हुआ है। कॉलेज के प्लेसमेंट एवं इंटर्नशिप सेल की ओर से वार्षिक प्लेसमेंट एंड इंटर्नशिप मेले में यह ऑफर छात्रों को प्राप्त हुए हैं। इस मेले में 40 से अधिक छोटी बड़ी कंपनियां शामिल हुईं। इस मेले के दौरान 30 छात्रों को प्लेसमेंट प्राप्त हो गया है।
राजधानी कॉलेज के प्लेसमेंट एवं इंटर्नशिप सेल की ओर से बीते बुधवार को वार्षिक प्लेसमेंट एवं इंटर्नशिप मेला अवसर का आयोजन किया गया। प्लेसमेंट एवं इंटर्नशिप सेल के संयोजक प्रो. संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि 50 से अधिक प्रोफाइल्स में इंटर्नशिप तथा पूर्णकालिक नियुक्तियों के अवसर प्रदान किए। इन कंपनियों में इज माई ट्रिप, सीएसए एडवाइजर, जौमेटो, डेकेथोलॉन, टेक महिंद्रा तथा बजाज कैपिटल समेत अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस वर्ष कंपनी बुक माई एकड़ की ओर से 12 लाख रुपये वार्षिक का सर्वोच्च पैकेज प्रदान किया गया, जो कॉलेज के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह बीकॉम चौथे वर्ष का छात्र है। इसके अतिरिक्त डब्ल्यूटीडब्ल्यू ने दो छात्रों का चयन 8 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर किया है, जिसमें से एक बीकॉम व एक इकोनॉमिक्स ऑनर्स का छात्र है। इस सत्र में कुल 30 छात्रों को प्लेसमेंट प्राप्त हुआ। इसमें से एक संस्कृत, पांच अंग्रेजी, एक राजनीति विज्ञान, 11 बीकॉम, एक फिजिक्स व सात इकोनॉमिक्स समेत अन्य विषयों के छात्र हैं। इन्हें औसतन 3 लाख रुपये से अधिक सैलेरी पैकेज की पेशकश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज प्राचार्य प्रो. दर्शन पांडेय ने बताया कि सेल वर्षभर सेमिनार, कार्यशालाएं और कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित करता है, जिससे छात्र रोजगार के लिए बेहतर तैयार हो सकें। इस मेले में छात्रों ने कंपनियों के साथ संवाद किया, नौकरी की भूमिकाओं को समझा और साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed