फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rajasthan Roadways bus crushed couple, wife's death.

राजस्थान रोडवेज की बस ने दंपति को कुचला

Tue, 02 Dec 2014 08:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 02 Dec 2014 08:55 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan Roadways bus crushed couple, wife's death.

देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में रविवार रात शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक स्कूटर सवार दंपति को राजस्थान रोडवेज की बस ने कुचल दिया। महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। देशबंधु गुप्ता रोड थाना पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मनोज गुप्ता (42) सपरिवार गली प्रकाश तेलीवाड़ा, बाड़ा हिंदुराव इलाके में रहता है। उसकी कश्मीरी गेट में ऑटो पार्ट्स की दुकान है। रविवार शाम मनोज गुप्ता अपनी पत्नी ममता (40) के साथ रानी झांसी रोड से अजमल खां पार्क में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही उनका स्कूटर डीसीएम चौक के पास पहुंचा। पीछे से आ रही राजस्थान रोडवेज की बस ने स्कूटर में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगते ही दंपति सड़क पर गिर गए। बस का पहिया ममता के ऊपर से गुजर गया। ममता की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में मनोज के हाथ और पैर में चोट लगी। हादसा के बाद वहां काफी लोग जमा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी का फायदा उठाकर चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ममता के शव को कब्जे में कर लिया। वहीं मनोज को उपचार के लिए बाड़ा हिंदुराव अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मनोज की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed