{"_id":"6aea4086e4e40225e200d0de","slug":"delhi-7-000-kg-of-contaminated-khoya-destroyed-at-mori-gate-khoya-mandi-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: मोरी गेट मंडी में 7000 किलो दूषित खोया नष्ट, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: मोरी गेट मंडी में 7000 किलो दूषित खोया नष्ट, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
Wed, 04 Nov 2026 01:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:45 AM IST
सार
इसी कड़ी में मंगलवार को मोरी गेट स्थित खोया मंडी में बड़ी कार्रवाई करते हुए विभाग की टीम ने करीब 7,000 किलो दूषित (अस्वच्छ और दुर्गंधयुक्त) खोया जब्त कर नष्ट कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
दीपावली सहित आगामी त्योहारों के मद्देनजर दिल्ली में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में मंगलवार को मोरी गेट स्थित खोया मंडी में बड़ी कार्रवाई करते हुए विभाग की टीम ने करीब 7,000 किलो दूषित (अस्वच्छ और दुर्गंधयुक्त) खोया जब्त कर नष्ट कराया। कार्रवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौके पर पहुंचीं और अधिकारियों से अभियान की विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन
मोरी गेट खोया मंडी में खाद्य सुरक्षा विभाग का यह चौथा अभियान है। यह सीजन की सबसे बड़ी कार्रवाई है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अभियान के दौरान खोया मंडी से 44 निगरानी नमूने एकत्र किए। इनकी मौके पर ही ''फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स'' मोबाइल टेस्टिंग सुविधा से प्रारंभिक जांच की गई जिसमें 35 नमूने फेल पाए गए। इसके अतिरिक्त दो अन्य नमूने भी लिए गए, जिन्हें विस्तृत जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
शुरुआती जांच में दूध पाउडर व अन्य पदार्थों के मिले होने के संकेत मिले
प्रारंभिक जांच में संदिग्ध खोये में दूध पाउडर और बाइंडिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले पदार्थों के मिले होने के संकेत मिले हैं। इनकी वास्तविक प्रकृति और गुणवत्ता की पुष्टि के लिए नमूनों की प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
मिलावटखोरों पर जारी रहेगी सख्त कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में संदिग्ध खाद्य सामग्री लोगों तक न पहुंचने पाए। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मिलावटखोर चाहे कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों, उन्हें कानून के दायरे में लाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सरकार का उद्देश्य केवल मिलावटी खाद्य पदार्थों को जब्त करना नहीं, बल्कि ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना भी है।
सितंबर से अब तक 10,660 किलो खोया कराया गया नष्ट
खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, मिलावट के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 4 सितंबर को 2,830 किलो, 8 सितंबर को 610 किलो और 23 अक्तूबर को 520 किलो खोया नष्ट कराया गया था। मंगलवार को मोरी गेट खोया मंडी में नष्ट कराए गए खोया को मिलाकर विभाग अब तक कुल 10,660 किलो खोया नष्ट करा चुका है।