{"_id":"69eca5e2026d9aea165eb70cda10ac19","slug":"raj-babbar-attacks-on-rajnath-singh-road-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"ex MP तो शहर में दिखे ही नहीं: राज बब्बर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ex MP तो शहर में दिखे ही नहीं: राज बब्बर
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 16 Mar 2014 08:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली से पहले गाजियाबाद से कांग्रेस के उम्मीदवार और अभिनेता राज बब्बर ने शहर में रोड शो किया। यूपी का प्रवेश द्वारा कहलाने वाले गाजियाबाद के यूपी गेट में उनके 5 मिनट रुकने से ही लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
राज बब्बर शहर के मुख्य चौक पर लगे ऐतिहासिक पुरुषों की मूर्तियों को माल्यार्पण करने के बाद संवादाताओं से बात कर रहे थे। अपने उपर बाहरी का आरोप पर उन्होंने बड़े तल्ख अंदाज में कहा कि जो मुझे बाहरी बता रहे हैं, वो तब कहां थे जब दादरी के बझेडा में किसानों का आंदोलन हुआ था और मुझे 32 बार जेल जाना पड़ा था।
विज्ञापन
डासना जेल में बिताई उन 32 बार को मैं नहीं भूल सकता। शायद मुझ पर आरोप लगाने वाले भूल गए होंगे।
चुनाव से 15 दिन पहले यहां आने के सवाल पर राज बब्बर ने राजनाथ सिंह का बिना नाम लिए उनपर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिन महानुभाव को यहां की जनता ने पिछली बार चुना था, वो तो यहां आए नहीं और मैं आ जाता तो बातें कही जाती कि वो राजनीति कर रहा है।
विज्ञापन
राज बब्बर ने कहा कि लोगों को बड़ी उम्मीदें थी कि वह गाजियाबाद की विकास कराएंगे लेकिन वो तो इलाके में भी नहीं आए। अब मैं आ गया हूं और अब गाजियाबाद में ही रहूंगा।
राज बब्बर ने कहा कि यूपी का प्रवेश द्वार कहलाने वाले गाजियाबाद में सबसे बड़ी परेशानी पब्लिक ट्रांसपोर्ट की है, जिसे दूर करना होगा। एक नेशनल हाइवे नोएडा और गाजियाबाद को अलग करता है। सड़क के उस पार विकास है लेकिन यहां नहीं है। उसके लिए सबको मिलकर सोचना होगा। गाजियाबाद में भी नोएडा की तर्ज पर विकास होगा।
जमीन अधिग्रहण की समस्या पर बब्बर ने कहा कि अगर यहां इस तरीके की दिक्कत होती है तो दूसरा बझेड़ा आंदोलन फिर होगा। लेकिन उसकी जरूरत नहीं होगी। कांग्रेस की सरकार ने भूमि अधिग्रहण बिल संसद से पास करा दिया है। जिसके बाद किसानों को उनकी जमीनों का उचित मुआवजा मिलेगा।
कांग्रेस के अंदर गुटबाजी के सवाल पर राज बब्बर ने कहा कि मैं किसी गुट का प्रत्याशी नहीं हूं बल्कि मैं सोनिया गांधी का प्रत्याशी हूं।