फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   raise the rent of up roadways buses from midnight

यूपी रोडवेज: आधी रात से बसों का किराया बढ़ा

Wed, 12 Feb 2014 07:36 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 12 Feb 2014 07:36 AM IST
विज्ञापन
raise the rent of up roadways buses from midnight

रोडवेज बसों से सफर महंगा हो गया है। यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) ने बसों के किराए में बढ़ोतरी कर दी है। अब नोएडा से लंबी दूरी का सफर तय करने के लिए दो रुपये तक ज्यादा चुकाना होगा। बढ़ा किराया मंगलवार आधी रात से लागू कर दिया गया है।

विज्ञापन


किराया बढ़ने के संकेत एक सप्ताह पहले ही मिल गए थे। दो फरवरी को राज्य परिवहन प्राधिकरण ने किराया वृद्धि पर मुहर लगा दी थी। हालांकि, इसकी अधिसूचना तीन फरवरी को जारी होनी थी। किराए में औसतन एक पैसा प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन


50 किलोमीटर से ज्यादा दूरी का सफर करने के लिए एक से दो रुपया ज्यादा चुकाना होगा। पहले 78 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया वसूला जा रहा था। अब 79 पैसे प्रति किलोमीटर किराया वसूला जाएगा। नोएडा से दिल्ली और सिटी के अंदर बस सेवा पर बढ़े किराए का असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएनजी के दाम घटने पर भी बढ़ा किराया
किराया वृद्धि पर निर्णय जब लिया गया था, उस समय सीएनजी की कीमतों में कमी का ऐलान नहीं हुआ था। सीएनजी की कीमत 15 रुपये कम होने के बाद भी किराए में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। किराया बढ़ने से रोडवेज को घाटे से उबरने में मदद मिलेगी, लेकिन सीएनजी की घटी दरों के बावजूद किराया बढ़ाना यात्रियों की समझ से परे है।


60 लाख घटा सीएनजी का खर्च
हर महीने नोएडा व ग्रेटर नोएडा डिपो में सीएनजी का खर्च 2.40 करोड़ रुपये का था। कीमतों में 15 रुपये की कमी आने के बाद सीएनजी के खर्च का आंकड़ा 1.80 करोड़ रुपये प्रति माह हो गया है। यानी प्रत्येक महीने 60 लाख रुपये सीएनजी पर कम खर्च करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed