{"_id":"58c1383e4f1c1b6712dc4b46","slug":"raining-in-delhi-ncr-cold-wave","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली एनसीआर में बूंदाबांदी, ठंडी हवा से मौसम बिगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली एनसीआर में बूंदाबांदी, ठंडी हवा से मौसम बिगड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Thu, 09 Mar 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : AmarUjala
राजधानी में बृहस्पतिवार को मौसम ने थोड़ी करवट ली है और दोपहर के बाद से कई जगह फुहारें पड़नी शुरू हो गई। पश्चिम विक्षोभ के चलते दिल्ली के अधिकतम तापमान में गिरावट आई।
विज्ञापन
बुधवार को मौसम विभाग ने कहा था कि आने वाले 48 घंटे में मौसम इसी तरह बना रहेगा। दिल्ली एनसीआर समेत इससे सटे राज्यों चंडीगढ़, हरियाणा और पहाड़ों पर कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
इससे अधिकतम तापमान में 2 से लेकर 3 डिग्री तक की गिरावट आने का अनुमान है। बृहस्पतिवार को दिल्ली एनसीआर में जहां ठंडी हवा के साथ बारिश की बूंदें भी पड़ीं। बुधवार को हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी भी हुई थी।
विज्ञापन