फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rained in Delhi-NCR on Thursday evening people stucked in jam

Rain in Delhi: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, हुई झमाझम बारिश, कई इलाकों में लगा जाम

Thu, 20 Apr 2023 11:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 20 Apr 2023 11:18 PM IST
सार

मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक और गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
rained in Delhi-NCR on Thursday evening people stucked in jam
दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार शाम मौसम ने करवट ली और कुछ इलाकों में हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। इससे कई दिनों से गर्मी और लू के थपेड़ों की मार झेल रहे लोगों को राहत मिली। लेकिन शाम के वक्त हुई बारिश के कारण सड़कों पर जाम दिखा। वहीं, अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई। फिलहाल, चार से पांच दिन तक अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। अप्रैल के अंत में गर्मी फिर से तेवर कड़े करेगी।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने 18-20 अप्रैल तक हल्की बारिश का अनुमान जताया था। दो दिन तो बारिश नहीं हुई, लेकिन गुरुवार शाम को बादलों ने आसमान में डेरा डाला और बारिश होने लगी। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिनों से तापमान 40 डिग्री के पार चल रहा था, लेकिन गुरुवार को तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने का अनुमान भी जताया है। अभी चार से पांच दिन तक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी नहीं होगी। तापमान 37-38 डिग्री के बीच बना रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 19-20 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

कहां-कहां हुई बारिश 
दिल्ली में आईजीआई एयरपोर्ट, कनॉट प्लेस, रेड फोर्ट और एनसीआर में छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा फरीदाबाद, हांसी, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, सोहना, रेवारी, नरनौल, नूहं, पिलखुआ, गुलौटी, सियाना, संभल, सिकंदराबाद, चंदौसी, बुलंदशहर, जहांगीराबाद, अनूपशहर, बहजोई, खुर्जा, देबाई, नरोरा, गभाना, सहसवान सहित कई अन्य इलाकों में बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed