फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rain relief ends in Delhi, 40-degree heat to begin next week

Delhi NCR News: दिल्ली में बारिश से राहत खत्म, अगले हफ्ते से शुरू होगा 40 डिग्री का सितम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
15 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर पड़ने की संभावना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली।
दिल्ली में खुशनुमा मौसम का दौर अब खत्म हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह आसमान से आग बरसने वाली है। इस दौरान दिल्ली के लोगों को 40 डिग्री का टॉर्चर झेलना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 10 अप्रैल से 15 अप्रैल तक दिल्ली का मौसम अधिकतर साफ रहेगा और दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जाएगी। 10 अप्रैल को अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16-18 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि 15 अप्रैल तक अधिकतम 37-39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21-23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।


मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान जमीन पर तेज हवाएं चलेंगी, जो दिन में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से महसूस की जा सकती हैं। हवा की दिशा में बदलाव होंगे। साथ ही, 15 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर पड़ने की संभावना है। इसका असर दिल्ली-एनसीआर में एक दिन बाद बारिश के रूप में देखने को मिल सकता है। दूसरी ओर, बृहस्पतिवार को दिनभर तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। इस दौरान लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए। सुबह से ही निकल रही तेज धूप ने लोगों को खासा परेशान किया हुआ था। इस दौरान अधिकतम तापमान 30.8 और न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 94 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 32 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed