फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rain lashes parts of delhi on monday people gets relief from heat

Rain in Delhi: बारिश से कई जगहों पर जलभराव और जाम, रिकॉर्ड हुई 31.4 MM बारिश, कल के लिए यलो अलर्ट

Mon, 22 Jul 2024 10:02 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 22 Jul 2024 10:02 PM IST
सार

बारिश से कई जगहों पर जलभराव के कारण जाम की स्थिति बनी रही। चावड़ी बाजार, चांदनी चौक, नई सड़क, जामा मस्जिद के आस-पास, आईटीओ, पिलंजी गांव, आरके पुरम, मुनीरिका समेत कई इलाकों में जलभराव हुआ।

विज्ञापन
Rain lashes parts of delhi on monday people gets relief from heat
दिल्ली में बारिश का यलो अलर्ट - फोटो : ani

विस्तार

राजधानी में हुई तेज बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, पर कई जगहों पर हुए जलभराव और जाम से वाहन चालकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोमवार को लगभग 31.4 एमएम बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक बारिश पूसा व पीतमपुरा में रिकॉर्ड की गई। वहीं, सबसे कम बारिश पालम में दर्ज हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बारिश के आसार जताए हैं। इसके लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन

बारिश से कई जगहों पर जलभराव के कारण जाम की स्थिति बनी रही। चावड़ी बाजार, चांदनी चौक, नई सड़क, जामा मस्जिद के आस-पास, आईटीओ, पिलंजी गांव, आरके पुरम, मुनीरिका समेत कई इलाकों में जलभराव हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पूसा में सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। यहां 53 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि पीतमपुरा में 49 एमएम, डीयू में 40, सफदरजंग में 31.4, रिज में 26.9, लोदी रोड में 26.6, नजफगढ़ में 25, आया नगर में 13.6 व पालम में 8.9 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

विज्ञापन

पालम में 35 के पार पहुंचा पारा
बारिश के तुरंत बाद उमस ने लोगों को परेशान किया। लेकिन, मौसम का मिजाज बदलने से पारा में कमी देखने को मिली। मौसम विभाग के मुताबिक पालम सर्वाधिक गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, आया नगर में 35.8, लोधी रोड में 35.4 व रिज में 35.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed