फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rain is waiting for Delhi-NCR

दिल्ली-एनसीआर में खत्म नहीं हो रहा झमाझम बारिश का इंतजार, नहीं बरस रहे बादल, उमस ने किया बेहाल

Tue, 09 Jul 2019 08:33 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 09 Jul 2019 08:33 AM IST
विज्ञापन
Rain is waiting for Delhi-NCR
सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश हो रही है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में झमाझम का इंतजार खत्म नहीं हो रहा। बीते सप्ताह एक ही दिन कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई, लेकिन तेज बारिश के लिए सिस्टम नहीं बन रहा है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने अब बुधवार को तेज बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली में अधिकतम तापमान में कमी से मौसम सुहाना है, लेकिन उमस लोगों को बेहाल कर रही है।

दिल्ली-एनसीआर में रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहे। उम्मीद थी कि बारिश होगी, लेकिन नहीं हुई। बादल छाए रहने के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट रही। सोमवार को बादलों के साथ धूप की लुकाछिपी चलती रही। 
विज्ञापन


धूप निकलने के कारण रविवार के मुकाबले सोमवार को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उमस के कारण ज्यादा परेशानी हुई। इसका अधिकतम स्तर 84 फीसदी दर्ज हुआ। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को ही मानसून दस्तक दे चुका है, लेकिन तेज बारिश नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed