फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rain interrupted railway enquiry

बारिश ने रेलवे इंक्वायरी को किया ठप, यात्रियों को नहीं मिल पाई सूचना

Tue, 02 Aug 2016 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 02 Aug 2016 10:58 AM IST
विज्ञापन
rain interrupted railway enquiry
रेल ट्रेक - फोटो : demo pic

फरीदाबाद में सोमवार को हुई तेज बारिश ने रेलवे की इंक्वायरी को भी ठप्प कर दिया। छत के टपकने से सारे सिस्टम भीगकर ठप्प हो गए। मजबूरी में रेलवेकर्मी टेलीफोन और मोबाइल से फोनकर गाडिय़ों की जानकारी लेकर यात्रियों को बताने में जुटे रहे।

विज्ञापन

 

यहीं नहीं रेलवे परिसर में जलभराव होने के कारण यात्रियों को निकलना मुश्किल हो रहा था। रेल अधिकारियों ने यात्री सुविधा समिति के पदाधिकारियों के निर्देश को भी ठेंगा दिखा दिया। न तो यात्रियों के आने-जाने की उचित व्यवस्था की गई और न ही पानी निकासी की।

विज्ञापन


रेल अधिकारियों की लापरवाही का नतीजा सोमवार को एनसीआर के क्लास वन स्टेशन कहे जाने वाले ओल्ड स्टेशन पर देखने को मिला। छतों की मरम्मत न करने और समुचित व्यवस्था न होने के कारण टिकट बुकिंग सेंटर और इंक्वायरी में पानी भर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कम्यूटर पानी में भीगने के कारण काम करना बंद कर दिया। एक टेलीफोन लाइन भी डेड हो गई। ड्यूटी पर कार्यरत रेलकर्मी ने अपने मोबाइल और रेलवे टेलीफोन के जरिए ट्रेनों के  परिचालन की जानकारी कर यात्रियों को बताते रहे।

 

जबकि पिछले दिनों रेलयात्री सुविधा समिति के पदाधिकारियों के दौरे पर एडीआरएम समेत अन्य रेल अधिकारियों ने यात्रियों की सभी सुविधाएं एक हफ्ते में दुरूस्त करने का भरोसा दिया था। लेकिन न तो यात्रियों को आने-जाने की व्यवस्था की गई और न ही पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित हो पाई।


 

यात्री समिति के सदस्य डॉ. अशोक त्रिपाठी का कहना है कि इस बाबत रेलमंत्री से वार्ता कर उन्हें रेल अधिकारियों की लापरवाही से अवगत कराया जाएगा। स्टेशन अधीक्षक केसी मीना का कहना है कि इस संबंध में आईओडब्ल्यू को अवगत करा दिया गया था। उधर आईओडब्ल्यू एके अग्रवाल का कहना है कि जानकारी होने पर छत की मरम्मत करा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed