{"_id":"5e20ecbd8ebc3e4ad43410b2","slug":"rain-in-delhi-ncr-whole-night-but-relief-from-cold-winds","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में रात भर होती रही रिमझिम बरसात, लेकिन सर्द हवाओं से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर में रात भर होती रही रिमझिम बरसात, लेकिन सर्द हवाओं से राहत
Fri, 17 Jan 2020 04:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 17 Jan 2020 04:37 AM IST
विज्ञापन
रात भर हुई बूंदाबांदी...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर में बृहस्पतिवार की रात रुक-रुक कर रिमझिम बारिश होती रही। कल दिन से शुरू हुआ बरसात का सिलसिला जारी रहा। गनीमत यह रही कि रात को सर्द हवाएं नहीं चलीं। उम्मीद की जा रही है कि बूंदाबांदी का यह सिलसिला तापमान में और गिरावट लाएगा।
विज्ञापन
मौसम विभाग को अनुमान है कि शुक्रवार को एक बार फिर हवाओं की दिशा उत्तर पश्चिमी रहेगी। इससे तापमान में गिरावट हो सकती है। दूसरी तरफ अगले एक हफ्ते तक बारिश होने का अंदेशा भी मौसम विभाग को नहीं है।
विज्ञापन
कल दिन भर दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बारिश होती रही। मौसम विभाग ने दिन भर में चार मिमी बारिश रिकार्ड की। सबसे ज्यादा फुहार लोदी रोड व रिज एरिया में हुई। इससे तापमान में गिरावट आई। बरसात के कारण दिल्ली के कई इलाकों में जाम भी लगा।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि गुजरी रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान हवा की दिशा पुरवा, पछुआ और उत्तर पश्चिमी रही।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को हवा की दिशा उत्तर पश्चिमी रहेगी। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है। दूसरी तरफ आसमान में बादल होने के बावजूद बारिश होने का अंदेशा नहीं है। इस बीच सुबह कोहरा भी छाया रहेगा।
वैसे, दिल्ली ही नहीं पूरे एनसीआर में मौसम का यही हाल है। दिल्ली से सटे फरीदाबाद में कल दिन में बरसात के साथ ही कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। बरसात के साथ शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रही।
नोएडा और गाजियाबाद में भी कल से शुरू हुआ बरसात का सिलसिला रात भर जारी रहा। रुक-रुक कर हो रही बरसात के कारण कई एनसीआर में भी कई जगह जाम की स्थिति रही और बिजली की आपूर्ति भी बाधित रही।