फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rain in delhi ncr weather goes pleasant

दिल्ली-एनसीआर में बारिश, खराब मौसम के चलते 14 उड़ानें हुईं डायवर्ट

Sat, 29 Feb 2020 08:58 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 29 Feb 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
rain in delhi ncr weather goes pleasant
दिल्ली बारिश - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार शाम को मौसम अचानक बदल गया और कई इलाकों में बारिश हुई। बारिश के साथ-साथ ठंडी हवा चलने की वजह से मौसम सर्द हो गया। लेकिन इसके चलते दिल्ली एयरपोर्ट से कई उड़ानों को डाइवर्ट भी करना पड़ा। 

विज्ञापन

 

खराब मौसम के चलते 14 उड़ानें डायवर्ट  

दिल्ली में खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट से लखनऊ, अमृतसर, अहमदाबाद और जयपुर के लिए 14 उड़ानें डायवर्ट की गईं।


 


ये पांच मुख्य उड़ानें हुई उड़ानें :

विस्तारा 778 कोलकाता से दिल्ली

समय 5:30 बजे डायवर्ट हो कर 6:00 बजे लखनऊ उतरी

एयर इंडिया 408 पटना से दिल्ली
समय 6:30 बजे, लखनऊ उतरी

इंडिगो की गोवाहाटी से दिल्ली उड़ान संख्या 6573
समय 6:40 बजे, लखनऊ उतरी

एयर लंका की उड़ान संख्या एएलके 195 कोलम्बो से दिल्ली
समय 5:32 बजे दिल्ली से डायवर्ट हो कर 6:22 बजे लखनऊ उतरी

स्पाइस जेट की कोलकाता लखनऊ उड़ान एसजी 8393
समय 6:00 बजे लखनऊ उतरी

बारिश से तापमान गिरा 

न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से चार डिग्री अधिक 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, नमी का स्तर 88 प्रतिशत दर्ज किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक एनसीआर में नोएडा, गाजियाबाद और साहिबाबाद में बारिश हुई है। वहीं दिल्ली से सटे फरीदाबादा और गुरुग्राम में भी हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने, हल्की बारिश या गरज के साथ छींटों के साथ सतह पर तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर ओले पड़ने का अनुमान जताया। रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed