फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rain Forecast People are in troubled by humidity in Delhi now waiting for rain

दिल्ली में कब बरसेंगे मेघ?: उमस से हाल बेहाल, अब बारिश का इंतजार; IMD के पूर्वानुमान भी सटीक साबित नहीं हो रहे

Mon, 23 Jun 2025 10:01 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 23 Jun 2025 10:01 PM IST
सार

दिल्ली में रविवार की तरह सोमवार को भी लोग उमस से परेशान रहे। दिन भर बादलों व हल्की धूप की लुकाछिपी का खेल चलता रहा। दिल्ली में लोदी रोड के आसपास के इलाकों में कुछ बारिश भी हुई लेकिन पूरी दिल्ली बारिश के लिए तरस गई।

विज्ञापन
Rain Forecast People are in troubled by humidity in Delhi now waiting for rain
सोमवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे - फोटो : अमर उजाला/विवेक निगम

विस्तार

दिल्ली में बीते दो दिन से चिपचिपाती गर्मी और उमस ने हाल बेहाल किया हुआ। उमस इतनी ज्यादा है कि लोग पसीने से लथपथ हो रहे हैं। इस कारण से अब मानसूनी बारिश का इंतजार किया जा रहा है। तीन दिन के लिए मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था, जो कि सटीक साबित नहीं हुआ है। जबकि मौसम विभाग ने सोमवार को एक बार फिर कहा है कि मानसून की बारिश के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। ऐसे में एक से दो दिन में मानसून की दिल्ली में एंट्री हो जाएगी।

विज्ञापन

दिल्ली में रविवार की तरह सोमवार को भी लोग उमस से परेशान रहे। दिन भर बादलों व हल्की धूप की लुकाछिपी का खेल चलता रहा। दिल्ली में लोदी रोड के आसपास के इलाकों में कुछ बारिश भी हुई लेकिन पूरी दिल्ली बारिश के लिए तरस गई। सोमवार को अधिकतम आर्द्रता 89 फीसदी रही। जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री कम 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं शाम 5:30 बजे तक 004.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान तापमान 35 डिग्री रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने 29 जून तक लगातार बारिश होने की संभावना जताई है। यह किसी इलाके में तेज तो किसी इलाके में हल्की रहेगी। इस दौरान तापमान 33-36 डिग्री के बीच बना रहेगा। अब देखना यह होगा कि मौसम विभाग का बारिश का अनुमान कितना सटीक साबित होगा। मौसम विभाग की ओर से कहा जा रहा है कि 27 जून से पहले ही मानसून दस्तक दे देगा।

विज्ञापन

मानसून की उत्तरी सीमा जयपुर, आगरा, रामपुर, देहरादून, शिमला, पठानकोट, जम्मू से होकर गुजर रही है। अगले दो दिनों के दौरान उत्तरी अरब सागर के शेष भागों, राजस्थान, पंजाब के कुछ और भागों, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ भागों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शेष भागों, हिमाचल प्रदेश और जम्मू के शेष भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। 

आज का तापमान
अधिकतम तापमान: 36. 2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 28.2 डिग्री सेल्सियस

24 जून को सूर्यास्त: शाम 7 बजकर 23 मिनट
25 जून को सूर्योदय: सुबह 5 बजकर 25 मिनट


यह भी पढ़ें- मरीज ने महिला मरीज से किया दुष्कर्म: अस्पताल परिसर में अर्धनग्न हालत में मिली युवती, आरोपी गिरफ्तार

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed