फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Patient misdeed another patient in a Delhi hospital

मरीज ने महिला मरीज से किया दुष्कर्म: अस्पताल परिसर में अर्धनग्न हालत में मिली युवती, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 23 Jun 2025 08:48 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 23 Jun 2025 08:48 PM IST
सार

युवती सोनिया विहार इलाके में मिली थी। उसकी हालत ठीक नहीं थी। उसका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था। अस्पताल लाकर उसका मिनी आईसीयू में इलाज किया जा रहा था।

विज्ञापन
Patient misdeed another patient in a Delhi hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

जग प्रवेश चंद अस्पताल परिसर में सोमवार तड़के एक 23 साल की युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शनिवार को पुलिस ने युवती को सोनिया विहार से लाकर अस्पताल की मिनी आईसीयू में भर्ती कराया था। रविवार देर रात युवती शौचालय जाने के लिए बाहर निकली तो अस्पताल में भर्ती एक अन्य मरीज उसे ओपीडी ब्लॉक की ओर ले गया। वहां आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। सोमवार तड़के युवती परिसर में अर्द्धनग्न आलत में मिली। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। छानबीन हुई तो उसके साथ दुष्कर्म का पता चला। 

विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि यौन शोषण की खबर मिलने के बाद मामला दर्ज कर आरोपी मोहम्मद फैज (23) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि सोमवार को अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक महिला मरीज के साथ छेड़छाड़ हुई है। खबर मिलते ही फौरन न्यू उस्मानपुर थाने की टीम मौके पर पहुंची। युवती अर्द्धनग्न हालत में थी। बाद में उसके साथ यौन शोषण का पता चला। पड़ताल करने पर सीसीटीवी से आरोपी की पहचान कर ली गई।

विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि शनिवार को युवती सोनिया विहार इलाके में मिली थी। उसकी हालत ठीक नहीं थी। उसका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था। अस्पताल लाकर उसका मिनी आईसीयू में इलाज किया जा रहा था। वहीं तबीयत खराब होने के बाद कच्ची खजूरी निवासी आरोपी मोहम्मद फैज भी अस्पताल में भर्ती था।

आरोपी युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इस बात का पता लगा रही है। आरोपी के खिलाफ न्यू उस्मानपुर थाने में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया। अस्पताल प्रशासन मामले पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed