फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rain forecast for one week in Delhi

हल्की बारिश में भीगी दिल्ली की शाम, एक हफ्ते तक जारी रहेगी वर्षा

Tue, 14 Jan 2020 01:09 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 14 Jan 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Rain forecast for one week in Delhi
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला

रिमझिम बारिश से सोमवार को दिल्ली की शाम भीग गई लेकिन हवा की दिशा बदलने से इससे तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार के अलावा 19 जनवरी तक दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश होती रहेगी। इस बीच हवाओं की चाल 20-25 किमी प्रति घंटा के बीच रहेगी।  

विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर पश्चिमी भारत में सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख रहा है। इससे शाम को हल्की बारिश हुई। पालम, आया नगर, लोदी रोड समेत दूसरे कई इलाकों में बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, हवाओं की चाल भी करीब 20 किमी प्रति घंटा रही। इससे तापमान सामान्य स्तर पर 19.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को बारिश से थोड़ी राहत मिलेगी लेकिन बुधवार को दूसरा पश्चिमी विक्षोभ दिल्ली-एनसीआर पर असर डालेगा। इससे एक बार फिर हल्की बारिश होने का अंदेशा है। बृहस्पतिवार को तेज बारिश हो सकती है जबकि 17-19 जनवरी तक हल्की बारिश जारी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हवा की चाल बदलने से तापमान में नहीं आई गिरावट
मौसम विभाग का कहना है कि हवा की चाल बदलने से 17 जनवरी से तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है। इससे तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहेगा जबकि अधिकतम तापमान भी सामान्य के करीब ही रहेगा।

पूर्वानुमान:
अधिकतम तापमान: 19.9 डिग्री सेल्सियस।
न्यूनतम तापमान: 8 डिग्री सेल्सियस।
सूर्यास्त: 5:45 बजे।
सूर्योदय: 7:15 बजे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed