{"_id":"6a9d643dd053f3e2d60a1937","slug":"rain-continued-from-the-morning-for-the-third-consecutive-day-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-680-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: तीसरे दिन भी सुबह से बारिश, यमुनापार में धीमी रही रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: तीसरे दिन भी सुबह से बारिश, यमुनापार में धीमी रही रफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कई इलाकों में सड़कों पर पानी जमा होने से यातायात प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। यमुनापार में बारिश का सिलसिला रविवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। सुबह से शुरू हुई बारिश करीब दोपहर 12 बजे तक होती रही। बारिश के कारण भजनपुरा, करावल नगर, सोनिया विहार, घोंडा, यमुना विहार, मौजपुर, दुर्गापुरी और ज्योतिनगर समेत कई इलाकों में लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। बारिश के दौरान सड़कों पर पानी जमा होने से कुछ जगहों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही।
पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर, प्रीत विहार, आनंद विहार, खिचड़ीपुर और मधु विहार में बारिश के कारण दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब 12 बजे बारिश थमने के बाद कई इलाकों में यातायात धीरे-धीरे सामान्य होने लगा। बारिश से मौसम सुहाना रहा।