{"_id":"6981459ae0311783c5059f29","slug":"rain-and-cold-weather-return-the-second-day-of-february-was-the-coldest-since-2022-yellow-fog-alert-has-been-i-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश और ठंड की वापसी: साल 2022 के बाद सबसे ठंडा रहा फरवरी का दूसरा दिन, आज कोहरे का यलो अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश और ठंड की वापसी: साल 2022 के बाद सबसे ठंडा रहा फरवरी का दूसरा दिन, आज कोहरे का यलो अलर्ट जारी
Tue, 03 Feb 2026 06:17 AM IST
Digvijay Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 03 Feb 2026 06:17 AM IST
सार
पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने के बाद बीते कई दिन से दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बारिश और ठंड की वापसी के बाद अब कोहरे का भी प्रकोप झेलना पड़ेगा। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए कोहरे व धुंध का यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
दिल्ली में कोहरे का अलर्ट
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने के बाद बीते कई दिन से दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बारिश और ठंड की वापसी के बाद अब कोहरे का भी प्रकोप झेलना पड़ेगा। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए कोहरे व धुंध का यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में दिन का अधिकतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
सुबह के समय कई जगह पर हल्का और कुछ इलाकों में घना कोहरा भी छाया रह सकता है। इसके अलावा, साल 2022 के बाद फरवरी माह सबसे ठंडा रहा। साल 2023 में पूरे महीने का औसत अधिकतम पारा 28.2 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, 2024 में 24.4 और 2025 में 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार देर रात से ही कोहरे ने पूरे आसमान को अपने आगोश में ले लिया था। ऐसे में इसका असर सोमवार की सुबह देखने को मिला। तड़के ही कोहरे व धुंध छाई रही। इससे दृश्यता भी कम रही। इसी बीच तेज बर्फीली हवाओं ने लोगों को खासा परेशान किया और दिल्ली में ठिठुरन बढ़ा दी। दिल्ली में अगले छह दिनों तक मौसम में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
हवा की गति तेज होने से खराब श्रेणी में हवा बरकरार
राजधानी में हवा की गति तेज होने से प्रदूषण खराब श्रेणी में हवा बरकरार है। ऐसे में सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 210 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है। इसमें शनिवार की तुलना में 55 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 279 दर्ज किया गया, यह हवा की खराब श्रेणी है।
विज्ञापन
नोएडा में 238, गुरुग्राम में 191 और ग्रेटर नोएडा में 228 एक्यूआई दर्ज किया गया। फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 163 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए निर्णय सहायता प्रणाली के अनुसार, वाहन से होने वाला प्रदूषण 12.27 फीसदी रहा। पेरिफेरल उद्योग से 10.19, आवासीय इलाकों से 3.11, निर्माण गतिविधियों से 2.09 और कूड़ा जलाने से होने वाले प्रदूषण की 1.18 फीसदी की भागीदारी रही। शाम चार बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 166.2 और पीएम2.5 की मात्रा 94 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि बुधवार तक हवा इसी श्रेणी में बरकरार रहेगी।