{"_id":"6604c0964bc5499c2e0e73b3","slug":"railways-will-run-special-trains-on-many-routes-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Railways: कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे, कटरा, वाराणसी, उज्जैन और पटना के लिए आज चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Railways: कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे, कटरा, वाराणसी, उज्जैन और पटना के लिए आज चलेंगी
Thu, 28 Mar 2024 06:28 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 28 Mar 2024 06:28 AM IST
सार
वैष्णव देवी कटरा के लिए एक स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से 28 मार्च को चलेगी। ट्रेन संख्या 04069 नई दिल्ली से रात 11:45 बजे चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 4070 कटरा से नई दिल्ली के लिए 31 मार्च को चलेगी।
विज्ञापन
Train demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख रेलवे ने कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इनमें मुख्य रूप से निजामुद्दीन-सहारनपुर, आनंद विहार-सहरसा और नई दिल्ली-वैष्णव देवी कटरा के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों के चलने से होली के दौरान दिल्ली से बाहर गए यात्रियों को वापस आने में सहूलियत मिलेगी। इसके अलावा कई ट्रेनें 28 मार्च को चलेंगी। इनमें कटरा, वाराणसी, उज्जैन, पटना के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन
ट्रेन संख्या 04039/04040 निजामुद्दीन-ब्यास-निजामुद्दीन के बीच दो फेरे लगाएगी। ट्रेन संख्या 04040 ब्यास से निजामुद्दीन के लिए 31 को रात्रि 8:35 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 4 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। इसके अलावा सहारनपुर-ब्यास-सहारनपुर के बीच चलेगी। ट्रेन संख्या 04565 सहारनपुर-ब्यास स्पेशल 29 मार्च को चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04566 ब्यास-सहारनपुर स्पेशल 31 मार्च को चलेगी।
विज्ञापन
कटरा, वाराणसी, उज्जैन और पटना के लिए आज चलेंगी
वैष्णव देवी कटरा के लिए एक स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से 28 मार्च को चलेगी। ट्रेन संख्या 04069 नई दिल्ली से रात 11:45 बजे चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 4070 कटरा से नई दिल्ली के लिए 31 मार्च को चलेगी। 28 को ही ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी के लिए राज 8:45 बजे चलेगी। 04412 निजामुद्दीन से उज्जैन के लिए 28 मार्च को स्पेशल ट्रेन चलेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 04088 पुरानी दिल्ली से सहरसा के लिए चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 04096 नई दिल्ली से पटना के लिए शाम 7:05 बजे चलेगी। एक अन्य स्पेशल ट्रेन संख्या 05552 आनंद विहार से सहरसा के लिए 29 मार्च को चलेगी। ट्रेन 05551 सहरसा-आनंद विहार 28 मार्च को चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 05576 आनंद विहार से सहरसा के लिए 30 मार्च को चलेगी।
विज्ञापन