फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Railways isolation coach in delhi gets first patient admitted in Shakur Basti Shed

दिल्ली: रेलवे के कोविड केयर कोच का इस्तेमाल शुरू, शकूरबस्ती शेड में भर्ती कराए गए दो मरीज

Wed, 24 Jun 2020 10:39 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 24 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Railways isolation coach in delhi gets first patient admitted in Shakur Basti Shed
रेलवे आइसोलेश कोच में भर्ती कराए गए मरीज - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना से जंग के लिए तैयार रेलवे के कोविड केयर कोच का इस्तेमाल होना शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश के बाद दिल्ली के शकूरबस्ती रेलवे शेड में भी मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है। बुधवार को दो मरीज को आइसोलेशन कोच में उपचार के लिए भर्ती किया गया। 

विज्ञापन


रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर बताया कि शकूरबस्ती रेलवे शेड में 10 आइसोलेशन कोच को कोरोना के कम लक्षण वाले मरीजों के लिए तैयार किया गया है। यह मरीजों के उपचार में सहायक होगा। रेलवे बोर्ड अध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि कोविड केयर कोच में कोरोना संदिग्धों के साथ ही संक्रमितों को भी रखा जा सकता है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जिस मरीज का टेस्ट होना है उन्हें भी इस तरह के कोच में रखने की अलग से सुविधा है। लक्षण के आधार पर मरीजों को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लगे आइसोलेशन कोच में रखा जाएगा। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि इन कोचों में बहुत हल्के या बिना लक्षण वाले 160 मरीजों को भर्ती किया जा सकता है। 

एसिंप्टोमैटिक यानी बिना लक्षण वाले पॉजिटिव मरीज, जिन्हें दिल्ली सरकार शिफ्ट करेगी उन्हें यहां भर्ती किया जा सकता है। हर कोच में 16 बेड लगे हुए हैं। सभी कोच में मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन के सपोर्ट पर मरीजों को कोविड अस्पताल पहुंचाया जा सके। 

शकूरबस्ती के अलावा आनंद विहार समेत दिल्ली के 9 स्टेशनों पर 500 कोविड केयर कोच लगाए गए हैं। जहां सभी तरह की चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। कोरोना वायरस संक्रमितों की लगातार बढ़ रही संख्या और अस्पतालों में बेड की कमी को ध्यान में रखकर इस तरह के कोच तैयार किए गए हैं। 


170-180 कोच आनंद विहार स्टेशन पर भी लगे हैं। कुमार ने बताया कि अभी तक कोच में गर्मी की शिकायत किसी मरीज ने नहीं की है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में बढ़ती गर्मी को लेकर बार-बार यह सवाल उठ रहे हैं कि वातानुकूलित कोच नहीं होने के कारण मरीज को परेशान होना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed