{"_id":"62bb85e39c6af47a3f7890cf","slug":"railways-decided-to-take-traffic-block-many-trains-will-be-affected-on-tundla-section","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway Traffic Block: रेलवे ने ट्रैफिक ब्लॉक लेने का लिया निर्णय, टूंडला सेक्शन पर कई ट्रेनें होंगी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway Traffic Block: रेलवे ने ट्रैफिक ब्लॉक लेने का लिया निर्णय, टूंडला सेक्शन पर कई ट्रेनें होंगी प्रभावित
Wed, 29 Jun 2022 05:41 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 29 Jun 2022 05:41 AM IST
सार
टूंडला रेल सेक्शन के खुर्जा एवं सिकंदरपुर स्टेशन के मध्य डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लिए फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के चलते रेलवे ने ट्रैफिक ब्लॉक का निर्णय लिया है। जिसके चलते एक बार फिर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वजह से इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित होंगी।
विज्ञापन
ट्रेन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्माण कार्य की वजह से यात्रियों को एक बार फिर परेशान होना पड़ेगा। रेलवे ने टूंडला रेल सेक्शन के खुर्जा एवं सिकंदरपुर स्टेशन के मध्य डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लिए फ्लाईओवर का निर्माण होना है। इस वजह से रेलवे ने ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। कुछ ट्रेनें निरस्त रहेंगी। इसके अलावा कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। निर्माण कार्य की वजह से 2 जुलाई को गाजियाबाद-टूंडला-गाजियाबाद एक्सप्रेस, हाथरस किला-दिल्ली-हाथरस किला दैनिक एक्सप्रेस, अलीगढ़-नई दिल्ली-अलीगढ़, टूंडला-दिल्ली-टूंडला, ट्रेन संख्या 12419 लखनऊ-नई दिल्ली व ट्रेन संख्या 12420 नई दिल्ली-लखनऊ एक्सप्रेस 2, 4, 6, 7, 10 और 13 जुलाई को निरस्त रहेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 12873/12874 आनंद विहार-हटिया-आनंद विहार भी निरस्त रहेगी। कई ट्रेन परिवर्तित मार्ग से भी चलेंगी। इसमें मुख्य रूप से ट्रेन संख्या 12274 नई दिल्ली-हावड़ा, 12398 नई दिल्ली-गया, ट्रेन संख्या 12566 नई दिल्ली-दरभंगा, 12368 आनंद विहार-भागलपुर, ट्रेन संख्या 14619 अगरतला-फिरोजपुर कैंट, ट्रेन संख्या 82501 लखनऊ-नई दिल्ली, 02570 नई दिल्ली-जयनगर शामिल है।
विज्ञापन
ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से कई ट्रेन मार्ग में रोककर चलाई जाएंगी। इनमें मुख्य रूप से ट्रेन संख्या 82502 नई दिल्ली-लखनऊ, ट्रेन संख्या 12034 नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल, ट्रेन संख्या 12454 नई दिल्ली-रांची, 12424 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़, 12314 नई दिल्ली-सियालदा, 22540 आनंद विहार-मऊ, ट्रेन संख्या 12302 नई दिल्ली-हावड़ा समेत कई ट्रेन 2 जुलाई को मार्ग में रोककर चलाई जाएंगी।
विज्ञापन