फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Railways bans general ticket selling of tickets delhi

Delhi: धड़ल्ले से बिकने वाले टिकटों पर लगी पाबंदी, वॉर रूम से स्टेशनों की लाइव निगरानी कर रहे रेल मंत्री

Sun, 23 Feb 2025 09:53 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 23 Feb 2025 09:53 PM IST
सार

स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या की जांच टिकटों की बिक्री और सीसीटीवी कैमरा की लाइव मॉनिटरिंग के माध्यम से की जा रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उत्तर रेल, पूर्वोत्तर रेल और उत्तर मध्य रेल के महाप्रबंधकों को विशेष तौर पर हिदायत दी है। 
 

विज्ञापन
Railways bans general ticket selling of tickets delhi
अश्विनी वैष्णव, रेल मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

नई दिल्ली स्टेशन हादसे से सबक लेते हुए रेलवे ने धड़ल्ले से बिकने वाले टिकटों पर पाबंदी लगा दी है। साथ ही प्लेटफार्म पर भी भीड़ एकत्रित नहीं होने दे रहे हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव खुद रेल भवन में बने वॉर रूम से स्टेशनों की लाइव मॉनीटरिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन


स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या की जांच टिकटों की बिक्री और सीसीटीवी कैमरा की लाइव मॉनिटरिंग के माध्यम से की जा रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उत्तर रेल, पूर्वोत्तर रेल और उत्तर मध्य रेल के महाप्रबंधकों को विशेष तौर पर हिदायत दी है कि हर स्टेशन पर यात्रियों की संख्या की मॉनिटरिंग लगातार की जाए। इसी के हिसाब से स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रबंध किया जाए। 
विज्ञापन


यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नई दिल्ली स्टेशन से प्रयाग के लिए समयबद्ध रूप से पांच अनारक्षित ट्रेनें चलाईं। टिकट बिक्री और भीड़ की लगातार निगरानी उच्चतम स्तर पर की जा रही है। उधर, उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा भी नई दिल्ली स्टेशन पर मिनी कंट्रोल रूम से यात्रियों की भीड़ पर नजर रख रहे है ताकि किसी तरह का हादसा नहीं हो। बड़ी संख्या में तीर्थयात्री प्रयागराज के लिए कर रहे है यात्रा। आंकड़े बताते है कि हर घंटे स्पेशल ट्रेन से दो-ढाई हजार लोग रवाना हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर घंटे टिकट बिकने का आकड़ा
शाम 6 बजे से 8 बजे तक प्रयागराज के लिए 2375 टिकटें बिकीं। मांग को देखते हुए प्रयाग के लिए अनारक्षित ट्रेनें हर घंटे चलाई गईं। देर शाम 7 बजे से 8 बजे तक 2950 टिकटें बिकीं। रात 8 बजे से 9 बजे के बीच 3429 टिकटें बिकीं। इसी तरह रात 9 बजे से 10 बजे तक 2662 टिकटें बिकीं। रेलवे का कहना है कि तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाजनक यात्रा विकल्प प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed