फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Railways announced compensation New Delhi Railway Station Stampede 10 lakh to families of deceased

मृतकों को 10 लाख: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ के पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा, रेलवे ने किया एलान

Sun, 16 Feb 2025 08:40 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sun, 16 Feb 2025 08:40 AM IST
सार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ मामले में 18 लोगों की मौत गई है। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Railways announced compensation New Delhi Railway Station Stampede 10 lakh to families of deceased
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बीती शनिवार रात हुए हादसे में 18 लोगों की मौत हो चुकी है। घटना में मृतकों और घायलों के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान कर दिया गया है।  आज सवेरे दिल्ली पुलिस ने बताया कि हादसे में 18 लोग मारे गये हैं।  बीती रात को ही पूरे रेलवे स्टेशन परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। 

विज्ञापन

 

मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान
रेलवे की ओर से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की घटना में घायल और मृतकों के लिए मुआवजे का एलान हो चुका है। मृतकों के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को 2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों को एक लाख का मुआवजा दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शवों के आज होंगे पोस्टमार्टम
वही अन्य डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल में आए शव के पोस्टमार्टम आज होंगे। उन्हें पुलिस के तरफ से बताया गया है कि 9 शव के पोस्टमार्टम लोकनायक में होने है और 6 शव के पोस्टमार्टम राम मनोहर लोहिया अस्पताल में होंगे।

विज्ञापन

रेल मंत्री ने दिए पीड़ितों की हरसंभव सहायता के निर्देश
 नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व अन्य संबंधित अधिकारियों से बात की। दिल्ली के उपराज्यपाल और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात कर सभी को हर संभव सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि घायलों को हर संभव उपचार दिया जा रहा है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया, ‘नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण भगदड़ से बहुत दुख हुआ। मेरी प्रार्थना उन सभी लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। पूरी टीम इस दुखद घटना से प्रभावित सभी लोगों की सहायता के लिए काम कर रही है।’

चौंकाने वाली है घटना : गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, ‘नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई घटना चौंकाने वाली है। भगदड़ में लोगों की मौत से मैं बहुत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’

नई दिल्ली स्टेशन पर ऐसे बना माहौल
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुआ दर्दनाक हादसे को लेकर दिल्ली पुलिस व रेल प्रशासन आमने-सामने आ गया है। देर रात हादसे की वजह भी सामने आ गई। प्रयागराज जाने वाले दो ट्रेन पहले से लेट थीं। इन ट्रेनों के यात्री प्लेटफार्म नंबर-14 पर इंतजार कर रहे थे। तभी रेल प्रशासन ने प्रयागराज के नई दिल्ली जाने की एनांउमेंट कर दी। एनांउसमेंट होते ही यात्री प्लेटफार्म नंबर 14 से 16 की तरफ भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed