कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं: रेलवे सतर्कता दल ने की छापेमारी, तीन दलालों को किया गिरफ्तार
रेलवे सतर्कता दल ने हरिद्वार, सर्वोच्च न्यायालय, शामली, बुलंदशहर के बुकिंग कार्यालयों पर पिछले दिनों छापेमारी की। इस दौरान टिकट के कई दलालों को दबोचा गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रेन टिकट की कालाबाजारी थमने का नाम नहीं ले रही है। टिकट काउंटर पर वेटिंग मिलता है, लेकिन स्टेशन के आसपास मंडरा रहे दलाल आसानी से टिकट उपलब्ध करा देते है। त्योहारों पर तो ये और भी सक्रिय हो जाते हैं। इस बढ़ती कालाबाजारी को देखते हुए रेलवे ने एक मुहिम शुरू की है। इसके तहत रेलवे सतर्कता दल ने हरिद्वार, सर्वोच्च न्यायालय, शामली, बुलंदशहर के बुकिंग कार्यालयों पर पिछले दिनों छापेमारी की। इस दौरान टिकट के कई दलालों को दबोचा गया। पकड़े गए टिकट दलालों की पहचान राम किशोर त्यागी, निरंजन, जे चंद्रशेखर और रमन कुमार के रूप में हुई है। आरोपियों को आरपीएफ के हवाले कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। उत्तर रेलवे के मुख्यजनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि उत्तर रेलवे के सतर्कता दल ने तीन दलालों को दबोचा है। ये अवैध टिकटों को मनमानी कीमतों पर बेच रहे थे।
अभी से ही पूर्वांचल की ज्यादातर नियमित ट्रेनें फुल
दशहरा, दीपावली, छठ पूजा को लेकर अभी से पूर्वांचल दिशा की तरफ जाने वाली ज्यादातर नियमित ट्रेन फुल हो गई है। 120 दिन पहले रेलवे ने टिकट बुकिंग कराने की सुविधा दी है। लिहाजा बुकिंग की शुरुआत होते ही आधे घंटे के भीतर सभी आरक्षित सीट बुक हो जाती है। गोरखपुर, पटना, मुजफ्फरपुर, पश्चिम बंगाल, सीतामढ़ी, मोतीहारी, छपरा समेत उत्तर प्रदेश के कई जगहों के बीच दिल्ली से संचालित होने वाली ट्रेन में आरक्षित बर्थ नहीं मिल रहा है। बुकिंग टिकट काउंटर और स्टेशन पर कंफर्म टिकट को लेकर यात्री परेशान हैं। इसी का फायदा उठा कर दलाल मनमाने दाम में यात्रियों को टिकट मुहैया करा देते है।