फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Railway police nabbed an IAF Sergeant for calling bomb in Mumbai Rajdhani Express

Delhi: राजधानी एक्सप्रेस को लेट करने के लिए शख्स ने फोन कर पुलिस से कहा ट्रेन में बम है, आरोपी IAF का कर्मी

Sat, 21 Jan 2023 10:07 PM IST
Vikas Kumar एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 21 Jan 2023 10:07 PM IST
सार

पूछताछ में पता चला है कि इसने मुंबई राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन को लेट कराने के इरादे से झूठी कॉल कर कहा कि ट्रेन में बम है।

विज्ञापन
Railway police nabbed an IAF Sergeant for calling bomb in Mumbai Rajdhani Express
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन - फोटो : ANI

विस्तार

रेलवे पुलिस ने शनिवार शाम को भारतीय वायु सेना के एक सार्जेंट को गिरफ्तार किया है। शख्स की गिरफ्तारी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से हुई। जिसकी पहचान सुनील सांगवान के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन

 

पूछताछ में पता चला है कि इसने मुंबई राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन को लेट कराने के इरादे से झूठी कॉल कर कहा कि ट्रेन में बम है। पुलिस ने यह भी बताया कि पकड़ा गया सार्जेंट शराब के नशे में था, जिसे ट्रेन की ही बोगी से उठाया गया है। 

सार्जेंट की झूठी कॉल के कारण ट्रेन स्टेशन पर लगभग एक घंटे तक खड़ी रही। पुलिस ने जांच करने के बाद ट्रेन को रवाना किया। जांच में यह बात भी सामने आई कि एयरफोर्स कर्मी की ट्रेन छूट रही थी इसलिए उसके भाई ने पुलिस को बम होने की झूठी सूचना दे दी। 

विज्ञापन

ट्रेन को चार बजकर 55 मिनट पर खुलना था, इस बीच पुलिस कंट्रोल रूम को चार बजकर 48 मिनट पर कॉल आती है कि ट्रेन में बम है। पुलिस उपायुक्त (रेलवे) हरीश एचपी ने बताया कि जब नंबर के बारे में पता किया गया तो यह भारतीय वायु सेना में सार्जेंट सुनील सांगवान है, जिसका लॉकेशन ट्रेन की एक बॉगी में दिखाई दे रहा था। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, सांगवान को मुंबई के सांताक्रूज में एयरफोर्स स्टेशन पर अपनी पोस्टिंग की जगह जाने के लिए ट्रेन में सवार होना था। उसे स्टेशन पहुंचने में देर हो गई और नशे में ट्रेन को लेट करने के लिए बम होने की कॉल कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed