फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   railway it department is ignoring pm modi dream project of shaktiman

पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट में लापरवाही बरत रहा है रेलवे का आईटी विभाग 

Wed, 06 Apr 2016 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 06 Apr 2016 12:27 PM IST
विज्ञापन
railway it department is ignoring pm modi dream project of shaktiman
- फोटो : कुमार संजय
पांच अप्रैल से देश की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस पटरी पर दौड़ने लगी। इसी के साथ ही रेलवे के इतिहास में इसका नाम दर्ज हो गया। लेकिन ये ट्रेन अभी नेशनल ट्रेन इक्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) की पटरी पर नहीं दौड़ पाई है।
विज्ञापन


लापरवाही का आलम देखिए प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में भी रेलवे का आई टी विभाग लापरवाही बरत रहा है। एनटीईएस में ट्रेन का नंबर अंकित करते ही उसके सामने ‘नो ट्रेन’ लिखकर आ जाता है। ऐसे में एनटीईएस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठना लाजिमी है। ये हाल तब है जबकि ये सभी ट्रेनों के बारे में अपडेट जानकारी यात्रियों को देने का दावा करता है।
विज्ञापन


रेलवे की लापरवाही से अपडेट नहीं हुई ट्रेन
देशभर के विभिन्न हिस्सों में दौड़ने वाली ट्रेनों के बारे में यात्रियों को अपडेट जानकारी देने के लिए सेंटर फॉर इनफारमेशन सिस्टम (क्रिश)  बनाया गया है। इसक जरिये ही एनटीईएस संचालित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को जब एनटीईएस पर हजरत निजामुद्दीन से आगरा कैंट जाने वाली गतिमान एक्सप्रेस 12050/49 नंबर अंकित कर ट्रेन के बारे में जानकारी करनी चाही तो उस पर नो ट्रेन लिखा हुआ आ रहा था।

यानी रेलवे के आईटी विभाग ने गतिमान एक्सप्रेस को अभी तक एनटीईएस पर नहीं दौड़ाया। रेलवे आईटी विभाग की लापरवाही के चलते यदि कोई गतिमान एक्सप्रेस के परिचालन के बारे में जानकारी लेना चाहे तो उसे नहीं मिलेगी।

कॉशन ने गतिमान की स्पीड पर लगाया ब्रेक
मंगलवार से गतिमान एक्सप्रेस पटरी पर दौड़ने तो लगी है लेकिन ओल्ड रेलवे स्टेशन के पहले और मुजेसर फाटक के पास चल रहे कॉशन ने गतिमान की गति पर अभी ब्रेक लगा रखा है। उक्त दोनों स्थान पर ट्रेन की रफ्तार 75 किलोमीटर की गति से अधिक नहीं होती।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ओल्ड स्टेशन से पहले दिल्ली की ओर 45 किलोमीटर और मुजेसर फाटक के पास 75 किलोमीटर प्रति घंटे का कॉशन लगा हुआ है। जब तक दोनों कॉशन नहीं हट जाते, गतिमान की गति धीमी ही रहेगी।


गतिमान के परिचालन का पहला दिन होने के कारण हो सकता है थोड़ी-बहुत कमी रह गई हो। वैसे तो ऐसा होना नहीं चाहिए। फिर भी यदि एनटीईएस पर गतिमान अपडेट नहीं हो रही है तो संबंधित विभाग के बात कर इसे एक-दो दिन में अपडेट करा दिया जाएगा। -नीरज शर्मा, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed