सर्दी को देखते हुए रेलवे ने लिया फैसला, चलती ट्रेन में यात्रियों को मिलेगी ये सुविधा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन में यात्रियों को अब गरमागरम पोहा भी खाने को मिलेगा। खासकर ठंड के दिनों में यात्री इसका जायका ले सकेंगे। रेलवे ने रेडी-टू-ईट पोहा तैयार कराया है। इसे गर्म पानी में डालकर यात्रियों को दिया जाएगा। साथ ही, ठंड के दिनों में ट्रेन में गर्म गुलाब जामुन भी दिया जाएगा।
घने कोहरे के दिनों में बड़ी संख्या में ट्रेनें लेट होती हैं। ऐसे में रेलवे के सामने सबसे बड़ी समस्या ट्रेन में यात्रियों को खाना परोसने की होती है। यात्रियों को मांग के मुताबिक खाना नहीं मिलता तो कई बार इसकी शिकायत होती है। इस स्थिति से निपटने के लिए रेलवे ने रेडी-टू-ईट व्यंजन तैयार कराया है। इसमें जंक फूड की जगह पोहा मिलेगा। रेडी-टू-ईट गुलाब जामुन भी ठंड के दिनों में गर्म चाशनी में डालकर दिया जाएगा। प्रीमियम ट्रेनों में इसकी शुरुआत की गई है।
रेलवे अधिकारी ने क्या कहा?
रेलवे अधिकारी जीएम सिंह ने बताया कि ट्रेन के लेट होने पर यात्री खाने की मांग करते हैं। अचानक से ट्रेन लेट होने पर कैटरिंग विभाग इसके लिए तैयार नहीं रहता। ऐसे रेडी-टू ईट पोहा बेहतर विकल्प है। पैक्ड फूड की तरह ही इसे तैयार किया गया है। इसमें भुना हुआ चिउड़ा होता है। सिर्फ गर्म पानी डालने से यह पोहा बन जाता है। यह खाने में भी लजीज है। शताब्दी और राजधानी ट्रेनों में यात्रियों को यह परोसा भी जा रहा है। इसे काफी पसंद किया जा रहा है।