फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   railway cancels 91 express and 120 passenger trains after ram rahim followers violence

बाबा राम रहीम के समर्थकों की हिंसा के बाद 91 एक्सप्रेस और 120 पैसेंजर ट्रेनें रद्द

Sat, 26 Aug 2017 12:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 26 Aug 2017 12:30 PM IST
विज्ञापन
 railway cancels 91 express and 120 passenger trains after ram rahim followers violence
indian railway

राम रहीम को जेल भेजने के अदालत के फैसले से फैली हिंसा के बीच हरियाणा और पंजाब को दिल्ली से जाने वाली ज्यादातर ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। रेल प्रशासन ने शुक्रवार को 91 एक्सप्रेस व 120 पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त कर दिया। वहीं, एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों को बीच में रोका गया। रेल प्रशासन का कहना है कि हालात सामान्य होने के बाद ही ट्रेनों को संचालन दोबारा हो सकेगा।

विज्ञापन


हरियाणा और पंजाब की तरफ जाने वाली ट्रेनों को रेल प्रशासन ने रद्द किया है। रेलवे ने राजधानी, शताब्दी समेत 91 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की हैं। वहीं, एक को डायवर्ट किया गया है। इसके साथ 17 ट्रेनों को बीच में रोका गया है, जबकि तीन ट्रेनें पंजाब से नहीं चलेंगी।
विज्ञापन


120 पैसेंजर ट्रेनों पर लगा ब्रेक
दूसरी तरफ 120 पैसेंजर ट्रेनें भी रेलवे ने रद्द की हैं। वहीं, आधा दर्जन पैसेंजर ट्रेनों को बीच में रोका गया है। रेलवे का कहना है कि दोनों राज्यों में कानून व्यवस्था के हालात गंभीर बने हुए हैं। ट्रेनें रद्द होने का असर दिल्ली के कई स्टेशनों पर देखा गया। मुसाफिरों को इससे खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 railway cancels 91 express and 120 passenger trains after ram rahim followers violence
Indian Railway

ये ट्रेनें हुईं रद्द
नई दिल्ली-लुधियाना शताब्दी एक्सप्रेस, दिल्ली सराय रोहिल्ला-जम्मूतवी दुरंतो, जम्मू तवी-भठिंडा-जम्मूतवी एक्सप्रेस, हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस, लिंक एक्सप्रेस, पश्चिम लिंक एक्सप्रेस, जयपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, चंडीगढ़-जयपुर, बाड़मेर-कालका एक्सप्रेस, कालका-बाड़मेर एक्सप्रेस, बाड़मेर-हरिद्वार-बाड़मेर एक्सप्रेस, फिरोजपुर-चंडीगढ़-फिरोजपुर, श्रीगंगागनर-अंबाला इंटरसिटी और अंबाला-कालका एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त की गई हैं।

दूसरी तरफ जींद-हिसार पैसेंजर, लुधियाना-हिसार पैसेंजर, कालका-अंबाला पैसेंजर, दिल्ली-कालका पैसेंजर, कालका-दिल्ली पैसेंजर, अंबाला-अंब अंदौरा डीईएमयू, अंब अंदौरा-अंबाला डीईएमयू, अंबाला-नंगलडैम एमईएमयू पैसेंजर, नंगलडैम-अंबाला एमईएमयू, बठिंडा-अंबाला, अंबाला-धुरी, धुरी-बठिंडा, 54757 अंबाला-श्रीगंगानगर पैसेंजर, श्रीगंगानगर-अंबाला पैसेंजर, बठिंडा-अंबाला पैसेंजर, अंबाला-पटियाला-अंबाला पैसेंजर और अंबाला-बठिंडा पैसेंजर निरस्त रहेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed