{"_id":"6aca36e935de4f2e55010045","slug":"rail-traffic-disrupted-245-trains-cancelled-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-158588-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: रेल यातायात प्रभावित, 245 ट्रेनें रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: रेल यातायात प्रभावित, 245 ट्रेनें रद्द
विज्ञापन
- नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर सुबह चार से दोपहर दो बजे तक प्रभावित रहा रेल परिचालन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदर्शन का असर रेल परिचालन पर भी पड़ा। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास भारी यातायात जाम की आशंका को देखते हुए रेलवे ने बड़े पैमाने पर ट्रेनों का परिचालन रद्द करने का फैसला लिया था। इससे दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। राजधानी, शताब्दी और तेजस राजधानी समेत करीब 245 ट्रेनें रद्द हुई। इनमें 75 मेल और एक्सप्रेस और 170 यात्री ट्रेनें शामिल थीं।
रेलवे ने 10 अक्तूबर को सुबह चार बजे से दोपहर दो बजे के बीच नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचने वाली मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया था। इसके तहत नौ अक्तूबर को दोपहर दो बजे के बाद स्टेशन से रवाना होने वाली और अगले दिन निर्धारित समय के दौरान इन दोनों स्टेशनों पर पहुंचने वाली ट्रेनों को उनके मूल स्टेशन से ही रद्द किया गया।
राजधानी और तेजस राजधानी भी प्रभावित
प्रदर्शन के मद्देनजर जिन प्रमुख ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ, उनमें हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, राजेंद्र नगर टर्मिनल-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस और शिव गंगा एक्सप्रेस शामिल थीं। इन ट्रेनों के रद्द होने से बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों से दिल्ली आने वाले यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुईं। लंबी दूरी की ट्रेनों के अलावा यात्री गाड़ियों के परिचालन में भी बदलाव किया गया। रेलवे ने 170 यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया और कुछ को गाजियाबाद से चलाने और कुछ को उनके निर्धारित गंतव्य से पहले ही रोक दिया गया।
विज्ञापन
अन्य स्टेशनों पर परिचालन जारी
आनंद विहार टर्मिनल, पुरानी दिल्ली, दिल्ली कैंट और सराय रोहिल्ला जैसे स्टेशनों पर परिचालन को लेकर अलग व्यवस्था थी। इन स्टेशनों से चलने वाली या यहां पहुंचने वाली सभी ट्रेनों परिचालन सामान्य रहा। रेलवे का कहना है कि फिलहाल अब और ट्रेनें रद्द करने की योजना नहीं है।