फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rail road will soon comer over hurdles

जल्द दूर होगी रेलवे रोड निर्माण की बाधा

Mon, 19 May 2014 12:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 19 May 2014 12:04 PM IST
विज्ञापन
Rail road will soon comer over hurdles

गुड़गांव में रेलवे रोड के निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने की कोशिशें तेज हो गई हैं।

विज्ञापन


अगले सप्ताह तक इसका पुनर्निर्माण शुरू किया जा सकता है। बता दें कि सेक्टर चार-सात से रेलवे स्टेशन तक रेलवे रोड को छह मार्गीय करने का काम नवंबर 2012 में शुरू किया गया।


इसके निर्माण के लिए नगर निगम ने एक साल की अवधि तय की। लेकिन सड़क के बीच आने वाले बिजली के पोल और पेड़ों के कारण इसका निर्माण पूरा नहीं हो पाया।

सबसे अधिक समस्या बाबा प्रकाशपुरी चौक से सेक्टर चार-सात चौक के बीच आ रही है। यहां बिजली के खंभे और पेड़ों की भरमार है।

यह भी पढ़ें: जमीनें नहीं बनेंगी मेट्रो विस्तार में बाधा
विज्ञापन


पिछले दिनों निर्माणकर्ता एजेंसी ने इसका निर्माण दोबारा शुरू किया। लेकिन दोनों चौक के बीच आकर कंपनी को काम बीच में ही छोड़ना पड़ा।

नगर निगम के एक्सईएन एवं सड़क निर्माण के प्रभारी अमित श्योकंद ने बताया कि पेड़ों और खंभों को हटाने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

बिजली निगम के एसई ने एक सप्ताह के भीतर बिजली के पोल हटाने का आश्वासन दिया है। साथ ही पेड़ों को हटाने के लिए चंडीगढ़ से औपचारिक मंजूरी (फॉर्मल अप्रूवल) मिलनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सप्ताह तक यह दोनों काम पूरा होने  की उम्मीद है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed