{"_id":"f3354815b27d0b3759449b8a43e5afc8","slug":"raid-on-clinic-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लीनिक पर छापा, डॉक्टर नहीं दिखा पाए अपनी डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लीनिक पर छापा, डॉक्टर नहीं दिखा पाए अपनी डिग्री
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 17 Feb 2016 06:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में भ्रूण जांच की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तिजारा मार्ग स्थित एक प्राइवेट जच्चा-बच्चा केंद्र पर छापामारी कर लिंग जांच से संबंधित मामले की जांच की।
हालांकि कार्रवाई के दौरान मेडिकल टीम को मौके से कोई भी सुराग नहीं मिला। वहीं जब मेडिकल टीम ने क्लीनिक चला रहे डॉक्टरों की डिग्री मांगी तो वो मौके पर अपना कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके।
इसके बाद मेडिकल टीम ने क्लीनिक चला रहे डॉक्टर को एक सप्ताह में अपने दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा। तय अवधि में दस्तावेज नहीं दिखाने पर क्लीनिक को सील करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
इस संबंध में जिले के ड्रग इंस्पेक्टर रजनीश धारीवाल ने बताया कि मेवात के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीके राजौरा को इस क्लीनिक में भ्रूण जांच करने की शिकायतें मिल रहीं थीं जिस पर विभाग की टीम ने बुधवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. कमल मेहरा व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ क्लीनिक पर छापा मारा लेकिन भ्रूण जांच संबंधित बात सामने नहीं आई।
डॉक्टर व सहायक महिला डॉक्टर से उनकी डिग्री मांगी गई तो वह अपना कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके लिए टीम ने उपरोक्त क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टरों को एक सप्ताह के अंदर दस्तावेज नहीं दिखाने पर कनीनिक को सील करने समेत उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
मेवात के सीएमओ बीके राजौरा का कहना है कि इस मामले में पूरी पारदर्शिता से कार्रवाई की जाएगी। क्लीनिक चलाने वाले संचालक डॉक्टर अगर अपने दस्तावेज नहीं दिखाते हैं तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
इसके साथ ही ऐसी क्लीनिकों को चिन्ह्ति किया जा रहा है जहां भ्रूण जांच के मामले मिल रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।