फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   raid in oyo hotel in mathura hotel owner wife was doing prostitution by feeding drugs to 14-year-old teenager six including two women arrested

ओयो में छापा: होटल मालिक की पत्नी 14 साल की किशोरी को नशीली दवाईयां खिलाकर करवा रही थी देहव्यापार, दो महिलाओं समेत छह गिरफ्तार

Tue, 26 Apr 2022 02:42 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 26 Apr 2022 02:42 AM IST
सार

21 अप्रैल के बाद से लगातार पीड़िता को नशीला पदार्थ खिलाकर ग्राहकों के सामने पेश किया जा रहा था। किशोरी की हालत भी ठीक नहीं थी। पुलिस ने छापेमारी कर होटल चलाने वाले उसके मालिक जुबिद और इसके सहयोगी रवि को दबोच लिया। दोनों आरोपियों ने होटल को लीज पर लिया हुआ था।

विज्ञापन
raid in oyo hotel in mathura hotel owner wife was doing prostitution by feeding drugs to 14-year-old teenager six including two women arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली से अगवा कर 14 वर्षीय किशोरी को देहव्यापार में धकेल दिया गया। सूचना मिलने के बाद मध्य जिला की आईपी एस्टेट थाना पुलिस ने किशोरी को मथुरा के ओयो होटल से बरामद कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। आरोप है कि किशोरी को नशीली दवाईयां और इंजेक्शन देकर उससे देहव्यापार करवाया जा रहा था। मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मथुरा, यूपी निवासी जुबिद उर्फ शकील (34), पलवल हरियाणा निवासी रवि (27), शाहजहांपुर, यूपी निवासी राम खिलावन गुप्ता (29) कल्याणपुरी दिल्ली निवासी सन्नी (33), पूजा (27) और मथुरा निवासी बिमलेश उर्फ बिमला (30) के रूप में हुई है। पकड़े गए सनी और पूजा भाई-बहन है। राम खिलावन इनका जीजा है जबकि बिमला जुबिद की पत्नी है। लोकल पुलिस के अलावा एफएसएल की टीम ने मथुरा के ओयो होटल जाकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


मध्य जिला पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि शनिवार को आईपी एस्टेट थाना पुलिस को एक युवक ने अपनी नाबालिग बहन के अगवा होने की शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया कि 21 अप्रैल को अज्ञात लोगों ने उसकी बहन को अगवा कर लिया। अब उसके मोबाइल पर बहन ने कॉल कर बचा लेने की बात की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने फौरन अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जिस नंबर से किशोरी ने कॉल की थी, उसकी लोकेशन पता की गई। छानबीन के दौरान पुलिस को कॉल की लोकेशन ओयो होटल, राज गेस्ट हाउस, मथुरा की मिली। फौरन एक टीम को मथुरा के होटल भेजा गया। वहां ग्राउंड फ्लोर के एक कमरे से किशोरी को बरामद कर लिया गया। 21 अप्रैल के बाद से लगातार उसे नशीला पदार्थ खिलाकर ग्राहकों के सामने पेश किया जा रहा था। किशोरी की हालत भी ठीक नहीं थी। पुलिस ने छापेमारी कर होटल चलाने वाले उसके मालिक जुबिद और इसके सहयोगी रवि को दबोच लिया। दोनों आरोपियों ने होटल को लीज पर लिया हुआ था।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि किशोरी को राम खिलावन नामक शख्स ने उनको सौंपा था। पुलिस ने पहले नशीला पदार्थ और नशे के इंजेक्शन देकर देहव्यापार कराने के आरोप में जुबिद की पत्नी बिमलेश को दबोच लिया। इसके बाद राम खिलावन को दिल्ली के लाजपत नगर से दबोच लिया गया। राम खिलावन ने पूछताछ के बाद बताया कि किशोरी को उसके साले-साली सन्नी व पूजा ने 4 दिन के लिए 10 हजार रुपये में दिया था। राम खिलावन के कई होटल में अच्छे संबंध थे। इसका फायदा उठाकर वह किशोरी को ओयो होटल में देहव्यापार के लिए जुबिद को सौंप आया था। सन्नी ने ही बहला-फुसलाकर किशोरी को आईपी एस्टेट इलाके से अगवा किया था। सन्नी किन्नरों के वेश में रहता है। पुलिस पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed