फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   raid in adultreted ghee, refined, and tea factory

नकली घी, रिफाइंड कंपनी पर छापा, दो गिरफ्तार

Fri, 14 Mar 2014 03:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 14 Mar 2014 03:58 PM IST
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने खेरली नहर के पास बुधवार रात करीब 10 नामी कंपनियों के नाम के नकली घी, नकली चाय और रिफाइंड समेत काफी सामान बरामद किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक कंपनी के मार्केटिंग मैनेजर की शिकायत पर की गई।

विज्ञापन


एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि दनकौर खेरली नहर मोड़ के पास एक किराने की दुकान कई साल से चल रही है। बुधवार शाम पुलिस को मधुबन कंपनी के मार्केटिंग मैनेजर जितेंद्र सिंह ने सूचना दी कि किराने की दुकान पर उनकी कंपनी के नाम का नकली घी और कुछ अन्य सामान एनसीआर में सप्लाई किया जाता है। इस पर दनकौर पुलिस और खाद्य विभाग अधिकारियों ने बुधवार रात दुकान पर छापा मारा। वहां से कई सामानों के नमूने लिये, जो जांच में नकली पाए गए।
विज्ञापन


पुलिस ने दुकान संचालक समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनकी पहचान ककोड़ निवासी ज्ञानेश्वर और सिकंदराबाद हसनपुर निवासी धर्मपाल के रूप में हुई। उन्होंने कासना स्थित एक मार्केट में दो दुकान किराए पर ले रखी हैं। जहां पर फैक्ट्री बना रखी है। इसमें नकली चाय, नकली घी और नकली तेल समेत कई बनाकर उसे दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बेचते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने फैक्ट्री से पांच हजार टाटा चाय के नकली पैकेट, 200 किलो नकली देशी घी मधुसूदन और पारस कंपनी का 100 किलो रिफाइंड तेल झूला कंपनी समेत 10 नामी कंपनियों के हजारों खाली रैपर और पैकिंग करने वाली दो मशीनें भी बरामद की हैं।

पहले भी सामने आए हैं मामले

ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में पहले भी कई बार बड़ी मात्रा में नकली, दूध, नकली घी और रिफाइंड भी बरामद किया जा चुका है, लेकिन नकली सामान माफिया है कि अपने धंधों को बंद करने के बजाय तेजी से बढ़ा रहे हैं। इक्का-दुक्का लोगों के खिलाफ शिकायत मिलने पर ही कार्रवाई की जाती है।

साल 2009 में ककोड़ क्षेत्र में तत्कालीन सीओ राजेश कुमार सिंह ने पांच कुंतल नकली घी बरामद किया था, जिसमें पारस, परम और मधुसूदन आदि के रैपर भी बरामद किए गए थे। इसमें पिता पुत्र पर कार्रवाई की गई थी। बड़ी बात यह थी कि पशुओं की हड्डियाें को गलाकर बनाया जा रहा था।

दनकौर में 2010 में तत्कालीन एसडीएम सदर विशाल सिंह ने करीब 10 कुंतल नकली दूध पकड़ा था और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था, जिसने बताया था कि शुद्ध दूध में पांच गुना केमिकल और पाउडर के अलावा अन्य सामान मिलाकर दूध बनाया जाता था।


2010 में तत्कालीन एसडीएम सौम्य श्रीवास्तव ने दादरी में केमिकल और मोबीऑयल से बनने वाले सरसों का तेल बनाते हुए फैक्ट्री पकड़ी थी, जिसमें दो लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed