विरोध: गाजियाबाद में रोका राहुल गांधी का काफिला, पोस्टर जलाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला विंग की जिला उपाध्यक्ष मीना वर्मा को देखने अर्थला पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की और काफिले को रोक दिया।
शनिवार सुबह अर्थला स्थित महिला विंग की जिला उपाध्यक्ष मीना वर्मा के घर पहुंचे और उनका हाल जाना। मीना बीते बुधवार को प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने के दौरान झुलस गईं थीं।
10 मिनट रुककर जब राहुल गांधी वापस जाने के लिए मीना के घर से बाहर निकले और कार में बैठकर जाने लगे तो स्थानीय लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी।
इसलिए नाराज हो गए राहुल से लोग
लोगों का कहना था राहुल गांधी पार्टी की कार्यकर्ता से मिलने चले आए लेकिन उसी कालोनी में एक परिवार के मुखिया ऑपरेटर मुरारी की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई है। उसके परिवार से मिलने का समय उनके पास नहीं है।
मुरारी की पत्नी, परिजनों और स्थानीय लोगों ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष के काफिले का रास्ता भी रोका। काफिले की गाड़ी के आगे मुरारी की पत्नी खड़ी हो गईं, रिश्तेदार संजीव और राजू ने नारेबाजी शुरू कर दी।
मुरारी की पत्नी काफिले की गाड़ी के आगे लेटने लगी तो पुलिस ने किसी तरह उन्हें हटाकर रास्ता साफ कराया। इसके बाद राहुल गांधी निकल सके। राहुल गांधी के जाते ही लोगों ने नारेबाजी करते हुए उनके पोस्टर फाड़ दिए और उनमें आग लगी दी। लोगों का कहना था कि राहुल गांधी को मृतक ऑपरेटर के परिवार से भी मिलकर जाना चाहिए था।