फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rahul priyanka leaves for hathras via dnd huge number of congress workers present

हाथरस के लिए रवाना हुए राहुल-प्रियंका, काफिला पहुंचा डीएनडी, बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद

Thu, 01 Oct 2020 12:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 01 Oct 2020 12:57 PM IST
सार

- यूपी गेट पास पुलिस ने की बैरिकेडिंग
- एडीएम सिटी और एसपी सिटी समेत आला अधिकारी यूपी गेट पर मौजूद
- यमुना एक्सप्रेसवे पर भी कड़ा पहरा
- डीएनडी पर हो रही वाहनों की चेकिंग

विज्ञापन
Rahul priyanka leaves for hathras via dnd huge number of congress workers present
राहुल प्रियंका पहुंचे डीएनडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के आज हाथरस जाकर दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मिलने की खबर से पूरे उत्तर प्रदेश में प्रशासन चौकन्ना हो गया है। वहीं इस बीच राहुल-प्रियंका दिल्ली से निकलकर डीएनडी के रास्ते से हाथरस जाने का प्रयास कर रहे हैं। दोनों का काफिला डीएनडी से निकलकर यमुना एक्सप्रेसवे पहुंच चुका है।
विज्ञापन


गाजियाबाद प्रशासन भी है मुस्तैद
एक ओर जहां गाजियाबाद के यूपी गेट से होकर हाथरस जाने की सूचना पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी यूपी गेट पर मुस्तैद हुए हैं, वहीं डीएनडी और यमुना एक्सप्रेसवे से जाने की चर्चाओं के बीच वहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई।
विज्ञापन


गाजियाबाद के एडीएम सिटी और एसपी सिटी के साथ पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी है। इसकी वजह से वाहनों की लंबी कतार यूपी गेट के पास लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथरस में गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए राहुल और प्रियंका दिल्ली से रवाना हो चुके हैं। यूपी गेट की तरफ से दोनों के निकलने की सूचना पर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इस बीच पुलिस की तरफ से 1-1 गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है।


प्रियंका गांधी के यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मिलने जाने की सूचना पर ग्रेटर नोएडा के साथ ही परी चौक पर परी चौक पर भी भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed