फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rahul lost the battle of life, was riddled with barbecue spits

जिंदगी की जंग हारा राहुल, सरिए से किया था छलनी

Tue, 01 Sep 2015 07:55 AM IST
Updated Tue, 01 Sep 2015 07:55 AM IST
विज्ञापन
rahul lost the battle of life, was riddled with barbecue spits

मंडावली इलाके में शुक्रवार देर रात गर्म खाना मांगने पर तंदूर के सरिये छलनी किए गए युवक ने सोमवार सुबह मैक्स बालाजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वारदात के बाद से राहुल गुप्ता (23) आईसीयू में वेंटिलेटर पर था।

विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार को ही पोस्टमार्टम के बाद राहुल का शव परिजनों को सौंप दिया है। इधर, पुलिस की कार्यशैली से नाराज परिजनों ने मंडावली थाने पर प्रदर्शन करने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को वापस भेज दिया।
विज्ञापन


मामले में पुलिस अब तक दो आरोपी प्रवेश और सुरेश को गिरफ्तार कर चुकी है, बाकी आरोपियों की पुलिस को तलाश है।

पुलिस ने एफआईआर में नहीं डाला आरोपी का नाम

rahul lost the battle of life, was riddled with barbecue spits

राहुल गुप्ता उर्फ नट्टू के चाचा उमेश ने आरोप लगाया कि हमले के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला तो दर्ज कर लिया था लेकिन एफआईआर में मुख्य आरोपी किशन का नाम नहीं डाला था।

जबकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि किशन के उकसावे राहुल पर हमला किया गया। पुलिस ने शुरुआत में गौरव, जॉनी, सुरेश और राहुल नामक युवकों के नाम ही एफआईआर में डाले थे।

इससे परिवार बेहद नाराज था। सोमवार को राहुल की मौत के बाद एलबीएस अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

तंदूर के सरिये से छलनी कर दिया गया

rahul lost the battle of life, was riddled with barbecue spits

उमेश ने बताया कि पुलिस ने परिवार को आश्वासन दिया है कि एफआईआर में किशन का नाम भी शामिल कर लिया गया है। गौरतलब है कि गत शुक्रवार को किराना कारोबारी राहुल गुप्ता साउथ गणेश नगर स्थित हरियाणा होटल से खाना लेने गया था।


वहां गर्म खाना मांगने पर राहुल की कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। बेसबॉल के बैट से पिटाई करने के अलावा उसके शरीर को तंदूर के सरिये से छलनी कर दिया गया।

वारदात के बाद से राहुल वेंटिलेटर पर था। सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed