फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rahul gandhi should marry with dalit girl: ramdev

दलित लड़की से शादी कर लें राहुल: रामदेव

Fri, 28 Mar 2014 04:46 PM IST
ओम प्रकाश/अमर उजाला, फरीदाबाद
ओम प्रकाश/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 28 Mar 2014 04:46 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi should marry with dalit girl: ramdev

योग गुरु बाबा रामदेव शुक्रवार को फरीदाबाद में रोड शो और योग शिविर के जरिए बीजेपी कैंडिडेट को सपोर्ट करने के लिए आए थे।

विज्ञापन


इस दौरान रोड शो से पहले उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी पर सीधा हमला करते हुए कहा कि वह केवल दिखावा करते हैं। दलित के घर जाना और उनके यहां खाना खाने से कुछ नहीं होता। राहुल गांधी को चाहिए कि वह किसी दलित या आदिवासी लड़की से शादी कर कम से कम उस परिवार का उद्धार कर दे। राहुल गांधी को चाहिए कि वह अनुलोम-विलोम करे, उनकी तबीयत ठीक हो जाएगी। हालांकि अभी राहुल गांधी के विवाह का योग नहीं है।

उन्होंने कहा कि मैंने सोनिया गांधी के खिलाफ उमा भारती के रूप में मजबूत प्रत्याशी खड़ा करने का सुझाव दिया था। अब बीजेपी को इसपर अंतिम निर्णय लेना है कि वह किसी मजबूत उम्मीदवार को खड़ा करते हैं या नहीं। अगर वहां से मजबूत प्रत्याशी उतारा गया तो सोनिया गांधी भी को भी हराया जा सकता है।
विज्ञापन


फरीदाबाद में रोड शो और योग शिविर के जरिए बीजेपी के कैंडिडेट कृष्णपाल गुर्जर को समर्थन देने आए रामदेव ने कहा कि इस बार चुनाव में कांग्रेस 50 से 60 सीटों के बीच सिमट कर रह जाएगी। वहीं एनडीए को 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। भारत स्वाभिमान संगठन के कार्यकर्ता 100 लोकसभा क्षेत्र में वोटरों के बीच जागरुकता फैलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस पा चुके रामदेव ने कहा कि मैं अपने प्रेस कांफ्रेंस में सीधे-सीधे बीजेपी कैंडिडेट को जिताने के लिए कहूंगा, जबकि योग शिविर के जरिए इशारों-इशारों में कहूंगा। इससे आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होगा।


केजरीवाल पर सवाल पूछे जाने पर रामदेव ने बिना नाम लिए कहा कि इस बार 'वोट काटू' लोग नहीं चलेंगे।

मोदी की प्रशंसा करते हुए इस योग गुरु ने कहा कि प्यार एक ही आदमी से होता है और मैं बीजेपी में केवल मोदी से प्रेम करता हूं। बीजेपी में मोदी अकेले नेता हैं जो प्रधानमंत्री पद के योग्य हैं। लालकृष्ण आडवाणी का मैं शुभचिंतक हूं और मैं उनका सम्मान करता हूं। बीजेपी में हो रहे खिंचतान पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी का अंदरुनी मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed