फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rahul Gandhi rally in Delhi

6 को बताएंगे राहुल, कौन बच्चा है?

Wed, 02 Apr 2014 07:38 AM IST
Updated Wed, 02 Apr 2014 07:38 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi rally in Delhi

इन दिल्ली में हो रही रैलियों में नेताओं ने विरोध का नया तरीका ढूढ लिया है। वे एक दूसरे को बच्चा बता रहे हैं। हाल ही में करोल बाग में सोनिया गांधी ने एक चुनावी रैली को संबोधित किया था। वहां उन्होंने केजरीवाल को राजनीति में बच्चा बताते हुए उन्हें सरकार चलाने की कठिनाइयों के बारे में नसीहत दी थी।

विज्ञापन


इसके जवाब में केजरीवाल ने दिल्ली के द्वारका इलाके में हुई रैली में राहुल गांधी को बच्चा बता दिया। उन्होंने सोनिया गांधी को सरकार चलाने की नसीहत राहुल गांधी को देने की बात कही। ऐसे में फिर से गेंद कांग्रेस के पाले में हैं।
विज्ञापन


इस बार बारी राहुल गांधी की है। क्योंकि छह अप्रैल को दिल्ली के सम्राट सिनेमा ग्राउंड में राहुल गांधी एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि वह केजरीवाल के इस टिप्पणी का जवाब देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली बार यहीं पर बिगड़ा था खेल

Rahul Gandhi rally in Delhi

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली फिर उसी ग्राउंड में होगी, जहां विधानसभा चुनाव में भीड़ को रोकने के लिए शीला दीक्षित को जनता से अपील करनी पड़ी थी। रविवार, छह अप्रैल की रैली को सीधे तौर पर नई दिल्ली बनाम दक्षिण दिल्ली के नेताओं की ताकत से जोड़कर देखा जा रहा है।

कांग्रेस का दावा है कि अजमल खां मैदान से सम्राट सिनेमा ग्राउंड बड़ा है और तीस हजार से अधिक लोगों के बैठने की जगह है। नई दिल्ली के करोल बाग में 30 मार्च को सोनिया गांधी की रैली में भीड़ जुटाकर अजय माकन ने प्रदेश कांग्रेस से वाहवाही लूटी है।

अब दक्षिण दिल्ली से प्रत्याशी रमेश कुमार की खातिर कमान पूर्व सांसद सज्जन कुमार ने संभाल ली है। चुनाव प्रचार थमने के दो दिन पूर्व होने वाली रैली शाम चार बजे है। दावा है कि 1300 बसों में कांग्रेस समर्थक पहुंचेंगे।

इस बार सज्जन ने ली है ये जिम्मेदारी

Rahul Gandhi rally in Delhi

सज्जन कुमार परिसीमन से पूर्व सबसे बड़ी लोकसभा बाहरी दिल्ली से सांसद रहे हैं। जिसका हिस्सा उत्तर पश्चिम और पश्चिम दिल्ली लोकसभा में चला गया है। इसलिए इन तीनों सीटों से सज्जन कुमार भीड़ जुटाने का वायदा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी शकील अहमद व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह के साथ हुई बैठक में कर चुके हैं।

विस चुनाव में सोनिया गांधी और राहुल गांधी की रैली में खाली कुर्सियों से राजनीतिक पंडितों ने माहौल कांग्रेस के खिलाफ बता दिया था। राहुल गांधी की रैली कांग्रेस पहले उत्तर पूर्व दिल्ली में करना चाहती थी, लेकिन मोदी की रैली के कारण उस ग्राउंड को छोड़ दिया। फिर राहुल गांधी की रैली में भीड़ नहीं जुटने को लेकर विपक्ष के हमले का जवाब देने का फैसला किया गया कि दक्षिणपुरी के सम्राट सिनेमा ग्राउंड में ही रैली की जाए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह का कहना है कि रामलीला मैदान से अधिक क्षमता वाला मैदान है। रैली स्थल के आसपास संगम विहार, देवली, अंबेडकर नगर विधानसभा की अनधिकृत कॉलोनियां हैं। दिसंबर के बाद इन कॉलोनी में रहने वालों ने बहुत दिक्कतें झेली है।

कई मायनों में खास है ये रैली

Rahul Gandhi rally in Delhi

सम्राट सिनेमा ग्राउंड के एक तरफ अंबेडकर नगर विधानसभा है तो दूसरी तरफ देवली विधानसभा। संगम विहार विधानसभा भी नजदीक ही है। तीनों पर ‘आप’ का कब्जा है। इनमें से दो विधानसभा सीटें सुरक्षित हैं, जहां कांग्रेस अपना वोट बैंक मानती थी।

लेकिन पिछले विस में उसे सिर्फ सुल्तानपुर माजरा की सीट मिली थी। ऐसे में राहुल गांधी की रैली में भीड़ जुटा कर कांग्रेस यह दिखाने की कोशिश करेगी कि अनुसूचित जाति और अनधिकृत कॉलोनी का वोटर कांग्रेस में लौट रहा है।

दूसरे जहां विस चुनाव के प्रचार रैली में राहुल गांधी के सामने रखी कुर्सियां खाली थीं, वहीं इस बार भरकर कांग्रेस लोकसभा के लिए माहौल बनाना चाहती है। साथ ही नरेन्द्र मोदी की रैली जैसी भीड़ जुटाकर दिल्ली में विस चुनाव के मुकाबले पार्टी का वोट बैंक बढ़ने का संदेश देना भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed