फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rahul Gandhi offered prayers at Valmiki temple in Delhi on the occasion of Maharishi Valmiki Jayanti

Valmiki Jayanti 2024: वाल्मीकि मंदिर पहुंचे राहुल गांधी, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद; देखें तस्वीरें

Thu, 17 Oct 2024 08:41 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 17 Oct 2024 08:41 AM IST
सार

पार्टी ने मंदिर में पूजा कर रहे राहुल गांधी की तस्वीरें साझा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स लिखा, 'नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भगवान वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया।'

विज्ञापन
Rahul Gandhi offered prayers at Valmiki temple in Delhi on the occasion of Maharishi Valmiki Jayanti
राहुल गांधी ने वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना की - फोटो : AICC

विस्तार

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर दिल्ली के वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना की। पार्टी ने मंदिर में पूजा कर रहे राहुल गांधी की तस्वीरें साझा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स लिखा, 'नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भगवान वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया।'

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति मुर्मू ने वाल्मीकी जयंती की दी शुभकामनाएं

वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! आदिकवि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण महाकाव्य ने मानव समाज को प्रभु श्री राम की अलौकिक कथा का उपहार दिया है। रामायण में मानवीय आदर्शों का अनुपम चित्रण मिलता है। आदिकवि द्वारा वर्णित आदर्शों के मार्ग पर चलने का प्रयास सभी को करना चाहिए। मैं महर्षि वाल्मीकि की पावन स्मृति को नमन करती हूं!


पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'आप सभी को वाल्मीकि जयंती की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।' 

बता दें कि वाल्मीकि जयंती को महर्षि वाल्मीकि की जयंती के रूप में मनाया जाता है, जो अब तक के सबसे महत्वपूर्ण और लोकप्रिय महाकाव्यों में से एक रामायण के रचयिता हैं। महर्षि वाल्मीकि की जयंती हर साल हिंदू चंद्र कैलेंडर के अनुसार अश्विन पूर्णिमा को मनाई जाती है। इस साल वाल्मीकि जयंती 17 अक्तूबर को मनाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed