फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JNUSU president Kanhaiya Kumar meets Rahul Gandhi

राहुल गांधी से मिले जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार

Tue, 22 Mar 2016 01:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 22 Mar 2016 01:07 PM IST
विज्ञापन
JNUSU president Kanhaiya Kumar meets Rahul Gandhi
राहुल गांधी के घर से निकलते हुए कन्हैया कुमार - फोटो : ANI

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करने पहुंचे। कन्हैया जेएनयू छात्रसंघ के सदस्यों और एआईएसएफ के प्रतिनिधिमंडल के साथ राहुल से मिल रहे हैं।

विज्ञापन


जेएनयू में 9 फरवरी को देशविरोधी नारे लगाने के आरोपों को झेल रहे कन्हैया कुमार की यह राहुल गांधी से पहली मुलाकात है। गौरतलब है कि कन्हैया की गिरफ्तारी के बाद राहुल ने खुलकर कन्हैया का समर्थन किया था।
विज्ञापन


राहुल जेएनयू में आयोजित उस कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे ‌जो कन्हैया की गिरफ्तारी के बाद आयोजित हुआ था। इस दौरान उन्हें उन्हें जेएनयू में काले झंडे भी दिखाए गए थे और यहीं एक कांग्रेसी नेता पर ब्लेड से हमला भी हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल ने रद्द कर दी थी कन्हैया से मुलाकात

JNUSU president Kanhaiya Kumar meets Rahul Gandhi
केजरीवाल

हाल ही में कई कांग्रेसी नेता कन्हैया की तारीफ कर चुके हैं।वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर तो कन्हैया की तुलना भगत सिंह से भी कर चुके हैं, जिसके बाद इस बात पर अच्छा खासा विवाद हो गया। बाद में इस पर शशि थरूर को सफाई भी देनी पड़ी।

कांग्रेस भी खुद को इस बयान से अलग कर चुकी है। इससे पहले कन्हैया का दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल से भी मिलने का कार्यक्रम तय था लेकिन कन्हैया की देरी के चलते केजरीवाल ने बैठक रद्द कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed