फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   "Rahul Gandhi are drunk gimmick," Flyer Punjab is not concerned '

'नशे पर नौटंकी कर रहे हैं राहुल गांधी, 'उड़ता पंजाब' से नहीं है कोई ताल्लुक'

Tue, 14 Jun 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 14 Jun 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
"Rahul Gandhi are drunk gimmick," Flyer Punjab is not concerned '
आप - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी (आप) ने नशे के मुद्दे पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि जालंधर में ड्रग्स के खिलाफ रैली करने की जगह गांधी को कांग्रेस के भीतर काम कर रहे नशे के कारोबारियों पर नकेल कसनी चाहिये।
विज्ञापन


आप के पंजाब प्रभारी संजय सिंह ने सोमवार को पार्टी  कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि जालंधर में ड्रग्स के खिलाफ रैली के नाम पर राहुल गांधी नौटंकी कर रहे हैं।
विज्ञापन


संजय सिंह ने सवाल किया कि इस तरह का तमाशा करने की जगह गांधी को यह बताना चाहिये कि अरबों रुपये के नशे के कारोबार मामले में ईडी से तलब किए गये जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी पर क्या कार्रवाई की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाने से पहले प्रमाण लाने की दी नसीहत

"Rahul Gandhi are drunk gimmick," Flyer Punjab is not concerned '
उड़ता पंजाब

उन्हें यह भी बताना चाहिये कि कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ उन्होंने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। बावजूद इसके, कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 2013 में इस मामले में राहुल गांधी को पत्र लिखा था। इसकी जगह बाजवा को राज्य सभा भेज दिया। विक्रम मजीठिया पर जब सीबीआई जांच की बात आई तो अमरिंदर सिंह ने कोई कार्रवाई न करने की सलाह क्यों दी थी। 

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि नशे के मुद्दों पर राहुल गांधी ढोंग कर रहे हैं। लेकिन पंजाब की जनता समझदार है। विधान सभा चुनाव में वह नशे के कारोबार को बढ़ावा दे रही कांग्रेस के साथ भाजपा व अकाली को भी सबक सिखायेगी। 

तीनों पार्टियों की मिलीभगत से ही पंजाब का युवा बर्बाद हो रहा है। नशे के कारोबार के कई पहलुओं को उजागर करती उड़ता पंजाब फिल्म पर संजय सिंह ने एक बार फिर सफाई दी कि पार्टी का फिल्म निर्माताओं से कोई ताल्लुक नहीं है। कोई भी आरोप लगाने से पहले इसका प्रमाण पेश करना चाहिये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed