फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rahul formula will be implemented in delhi to win election

अब दिल्ली में लागू होगा राहुल फॉर्मूला

Sat, 07 Mar 2015 08:54 AM IST
Updated Sat, 07 Mar 2015 08:54 AM IST
विज्ञापन
Rahul formula will be implemented in delhi to win election

दिल्ली कांग्रेस के नए अध्यक्ष अजय माकन पुराने जिलाध्यक्षों के सहारे पार्टी को फिर से खड़ा करेंगे। माकन आठ मार्च रविवार को कार्यभार संभालने वाले माकन पहले जिला सम्मेलन करेंगे और फिर सदस्यता अभियान में तेजी लाई जाएगी।

विज्ञापन


वहीं राहुल गांधी का संगठन के लिए युवा कांग्रेस की तर्ज पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष स्तर तक चुनाव का फार्मूला दिल्ली में लागू करने की तैयारी है।

सूत्र बताते हैं कि संगठन चुनाव में युवक कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ने वालों में अध्यक्ष से कम वोट पाने वालों को महासचिव, उपाध्यक्ष व सचिव बनाए जाते थे, लेकिन कांग्रेस के मुख्य संगठन में थोड़ा बदलाव किया जा सकता है।
विज्ञापन


नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यभार संभालने के पहले जिलाध्यक्ष, पार्षदों की जो बैठकें लीं, उनमें यह तस्वीर भी साफ की है। माकन ने बैठकों में यहां तक कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष का सम्मान समारोह न रखें बल्कि जिला सम्मेलन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्षों ने संभाली कमान

Rahul formula will be implemented in delhi to win election

राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी संभाल चुके अजय माकन को दिल्ली का अच्छा खासा अनुभव है। यही वजह है कि प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के साथ ही उन्होंने निचले स्तर पर संगठन को मजबूत करने की बात जिलाध्यक्षों से कही है।

वहीं जिलाध्यक्षों ने भी साफ किया है कि बड़े नेता सिर्फ भाषण देने सम्मेलन में न आएं, बल्कि कार्यकर्ता की भावना को समझें और उनकी बात दो-तीन घंटे रुककर सुनें।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव 2013 हारने के बाद दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष अरविंदर सिंह को बनाया गया था। अरविंदर सिंह ने कुछ दिन बाद लोकसभा चुनाव के पहले पूरी दिल्ली की प्रदेश, जिला व ब्लॉक स्तर तक की कार्यकारिणी भंग कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed