फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rahul attacked on Modi-Kejriwal : 'Every time someone can not come to power by fooling'

राहुल का मोदी-केजरीवाल पर हमला :'हर बार कोई बेवकूफ बनाकर सत्ता में नहीं आ सकता'

Sat, 28 May 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 28 May 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Rahul attacked on Modi-Kejriwal : 'Every time someone can not come to power by fooling'
मशाल जुलूस में बोलते राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
केंद्र की मोदी सरकार व दिल्ली की केजरीवाल सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने विरोध जुलूस निकाला। दिल्ली राजघाट से दिल्ली सचिवालय तक निकले विरोध जलूस का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय माकन ने किया।
विज्ञापन


इस विरोध जलूस में बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। इस मौके पर राहुल गांधी ने जमकर केंद्र की मोदी सरकार व दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हर बार कोई बेवकूफ बनाकर सत्ता में नहीं आ सकता।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ये सोचते है कि आपकों हर बार बेवकूफ बना सकते है। एक तरफ किसान आत्महत्या कर रहे है तो दूसरी तरफ मोदी सरकार इंडिया गेट पर दो साल के जश्न पर नाच-गाना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की जनता अब सच जान चुकी है

Rahul attacked on Modi-Kejriwal : 'Every time someone can not come to power by fooling'
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

भारत की जनता अब सच जान चुकी है। उन्होनें कहा कि एक कहता है कि झाड़ू उठाओ सफाई करो तो दूसरा कहता है कि बिजली जोड़ो। मुझे याद है कि अरविंद केजरीवाल खुद पोल पर चढ़ कर बिजली जोड़ते थे।

लेकिन आज  दिल्ली की जनता बिजली-पानी को लेकर परेशान है। दिल्ली की जनता बिजली-पानी को लेकर परेशान है, लेकिन अरविंद केजरीवाल ऑड-इवन की बात करते है, पॉल्यूशन की  बात करते है, काम नहीं करते है। दोनों सेल्फी व मीडिया की पॉलिटिक्स करते है।

उन्होंने कहा कि मैं राजनीति गांधी जी की सोच से करता हूं। मेरे अंदर झूठ बोलने की कला नहीं है। मैं कभी भी झूठ की राजनीति नहीं कर सकता। आस्ते-आस्ते हिंदुस्तान की जनता को समझ आ गया है कि देश झूठ बोलकर आगे नहीं बढ़ सकता।

हमारी पार्टी पब्लिसिटी की पार्टी नहीं है

Rahul attacked on Modi-Kejriwal : 'Every time someone can not come to power by fooling'
मशाल जुलूस में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

देश खून पसीने से आगे बढ़ता है। हमारी पार्टी पब्लिसिटी की पार्टी नहीं है। इसके लिए करोड़ों रुपये हम नहीं बहाते है। कार्यकर्ताओं से उन्होंने  कहा कि घबराओ नहीं आपका भविष्य है। जिस तरह से दिल्ली एमसीडी उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत हुई है वैसे ही आगे पार्टी जीतेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि दिल्ली की जनता की परेशानी देखकर राहुल गांधी सड़क पर उतरने को मजबूर हुए है। राहुल पहले सफाई कर्मियों को उनका हक दिलवाए, झुग्गी तोडने वालों की खिलाफत की। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की वजह से दिल्ली में लातूर जैसी स्थिति हो गई है। केजरीवाल सरकार की नाकामियों की वजह से दिल्ली की जनता सड़क पर उतरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed