फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   radiologist found dead in rml hospital pgs parking

अस्पताल के हॉस्टल से मिला डॉक्टर का शव

Sat, 01 Aug 2015 11:02 PM IST
Updated Sat, 01 Aug 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
 radiologist found dead in rml hospital pgs parking

दिल्ली के आरएमएल अस्पताल के पीजी हॉस्टल की पार्किंग में आज एक डॉक्टर का शव उसकी गाड़ी से बरामद किया गया है। दिल्ली के आरएमएल अस्पताल के पीजी हॉस्टल की पार्किंग में आज एक डॉक्टर का शव उसकी गाड़ी से बरामद किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डॉक्टर का नाम चार्ली प्रकाश है जो आरएमएल अस्पताल में बतौर रेडियोलॉजिस्ट कार्यरत थे। आज सुबह ही उनका शव उनकी गाड़ी में पाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। पुलिस अपनी शुरूआती जांच में इसे आत्महत्या का केस मान रही है।

विज्ञापन

बॉडी पर मिले इंजेक्शन के निशान

 radiologist found dead in rml hospital pgs parking

गौरतलब है कि शनिवार सुबह राममनोहर लोहिया अस्पताल के पीजी हॉस्टल की पार्किंग से अस्पताल के डॉक्टर चार्ली प्रकाश का शव मिला जिसपर इंजेक्शन के निशान है।

मौके पर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम मामले की जांच कर रही है और अब तक की उसकी जांच में गाड़ी पर या डॉक्टर के शव पर कोई चोट का निशा‌न नहीं मिला है। यही कारण है कि पुलिस अभी इसे सुसाइड का मामला करार दे रही है।

पुलिस ने कहा है कि बाकी बातें पोस्टमॉर्टम और जांच के बाद साफ होगा कि डॉक्टर चार्ली की मौत कैसे हुई। डॉक्टर चार्ली चेन्नई के रहने वाले थे और यहां रेडियोलॉजिस्ट के रूप में काम कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed